महेश सोनी से छीना उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद

रवि भदौरिया बने उज्जैन शहर कांग्रेस के मुखिया

उज्जैन, अग्निपथ। लंबे समय से विवादों में रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी की हाईकमान ने आंखिर छुट्टी कर दी। संगठन के अंदर ही उनका जमकर विरोध होने के चलते उन्हें रविवार को पद से हटा दिया गया। सोनी की जगह उज्जैन शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के मुखिया के तौर पर युवा कांग्रेसी नेता रवि भदौरिया जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति सीधे पार्टी हाईकमान ने की है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मध्य प्रदेश के सवारी केसी वेनुगोपाल ने रविवार को संबंध में आदेश जारी किया है। वेनुगोपाल द्वारा जारी सूची में मध्य प्रदेश के चार जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। जिसमें भदोरिया को उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है जबकि टीकमगढ़ में नवीन साहू, सिंगरौली ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी और सीधी में ज्ञान प्रताप सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस महासचिव वेनुगोपाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र

विवादास्पद रहे सोनी

गौरतलब है कि निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी पिछले दिनों काफी विवादों में रहे। कांग्रेस नेत्री व पार्षद रही माया राजेश त्रिवेदी और दिग्विजय सिंह के करीबी रहे वशिष्ठ परिवार को लेकर भी उन्होंने कई टिप्पणियां की। इसको लेकर उनका काफी विरोध भी हुआ। साथ ही बताया जाता है कि सोने की कार्यप्रणाली को लेकर संगठन में अंदरखाने काफी असंतोष था। जिसकी शिकायत हाईकमान तक भी पहुंची। उसके बाद सारी जांच पड़ताल के पश्चात सोनी को अंततः पद से हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

26 को सीएम करेंगे 27 करोड़ के प्रशासनिक भवन का शुभारंभ

Mon May 23 , 2022
29 को राष्ट्रपति आर्युवेद भवन और गृह मंत्री अमूल प्लांट का करेंगे शुभारंभ उज्जैन, अग्निपथ। 27 करोड़ रुपए की लागत से कोठी पैलेस क्षेत्र में बने नए प्रशासनिक कार्यालय के शुभारंभ की तारीख आखिरकार तय हो गई है। 26 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में नए प्रशासनिक कार्यालय […]
Ujjain vikas baithak