फ्लेट दिलवाने के नाम पर ठगने वाली रिमांड पर, पति गिरफ्त से दूर

तीन पीडि़त और सामने आए, मामला सात लाख पर पहुंचा
उज्जैन,अग्निपथ। फ्लेट दिलाने के नाम पर गरीबों से सात लाख रुपए ठगने वाली महिला को नीलगंगा पुलिस ने सोमवार क एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में उसका पति गिरफ्त में नहीं आया है, लेकिन तीन और पीडि़त थाने पहुंचे हैं।
आगर रोड स्थित विराट नगर निवासी तस्लीम रजिया और उसके पति इज्जत नूर ने करीब एक दर्जन परिचितों को राजीवरत्न नगर में गरीबों के लिए बनी मल्टी में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर करीब सात लाख रुपए की चपत लगाई थी। दो साल से चल गोरखधंधे की शिकायत होने पर रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर तस्लीमा को पकड़ा था। सोमवार को एसआई जेएस डामोर ने उसे कोर्ट में पेश कर 5 जनवरी तक के लिए रिमांड पर लिया। इस दौरान पुलिस ने उसके पति को भी खोजा, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका। इधर तस्लीम के पकड़ाने का पता चलते ही तीन और पीडि़त परिवार थाने पहुंचे और 1.10 लाख रुपए ठगने की शिकायत की। एसआई डामौर ने बताया कि आरो
आशियाने का सपना टूटा
शहीदनगर निवासी दुर्गा पति हरिश बैरागी ने पुलिस को बताया कि ग
पिया से पूछताछ कर रहे हैं और भी पीडि़त आ सकते हैं।
रीब होने के कारण मकान लेना सपना है। तस्लीम व उसके पति ने अधिकारियों से संबंध का दावा करते हुए मल्टी में तीन माह में लेट दिलवाने का कहां। भरोसे में वर्ष 2018 में 1.75 लाख रुपए दे दिए। समय बीतने पर पहले दोनों टालते रहे बाद में रुपए जल्द देने का अनुबंध कर लिया, लेकिन अब तक न रुपए मिले और न घर बनाने का वाब पूरा हुआ।
यह भी हुए शिकार
ठग दंपत्ति ने लेट के नाम पर रजिया पति मोहसिन से 60 हजार,जसौदा पति घनश्याम बैरागी से 1.50 लाख, मधु पति मेहबूब खां से 60 हजार, आनंदीबाई पति लक्ष्मीनारायण लौधी से 20 हजार, किरण पति मोहर मोगरकार से 30 हजार के आधा दर्जन अन्य से भी लाखों रुपए ठगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घेराबंदी कर पुलिस ने 22 पेटी अवैध शराब पकड़ी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दी दबिश

Mon Jan 4 , 2021
कानड़, अग्निपथ।  क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार का प्रशासन की अनदेखी के चलते बड़े स्तर पर चल रहा है। यहां दूसरे प्रदेश हरियाणा से शराब लाकर शराब ठेके पर बिक रही। गत दिवस कानड़ क्षेत्र के ग्राम सिंगावद में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की यहां अवैध शराब […]