टायर फटने से तूफान पलटी, आधा दर्जन हुए घायल

पारा, अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम झुमका में तेज गति से आरही तूफान वाहन टायर फटने से पलटी खा गया । जिसमे बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे के लगभग ग्राम झुमका में ग्राम पिथनपुर की तरफ से आ रहा वाहन तूफान एमपी 42 बी बी 1687 का टायर अचानक फट गया । जिससे तूफान में बैठी आधा दर्जन सवारी घायल हो गई। घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा पर लाया गया जहाँ पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जाता है कि तूफान ने सवार सभी लोग विवाह की खरीदारी करने के लिये पारा आरहे थे। कि तभी अचानक तूफान का अगला टायर फट गया जिससे तूफान असंतुलित होकर पलटी खा गई।

ये हुए घायल

रिछू पिता भुवन सिह करम सिंह पिता जुवान सीह रजन पिता भट्टू ग्राम गुराडिया जिला धार कंमति पति रिजन ग्राम गुराडिय़ा रुखा पति सुरेश ओर सुरेश भूरिया दलोदा मंदसौर रमीला पति धर्मेंश ग्राम ढेकल चोट आई जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य जेन्द्र पारा पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डागर हत्याकांड के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

Sat May 28 , 2022
5 साल बाद आया फैसला, एक की हो चुकी है मौत उज्जैन, अग्निपथ। डागर परिवार की बहू को लेकर पांच साल पहले तकिया मजिस्द के पास हुई हत्या का कोर्ट ने फैसला सुना दिया। तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। एक आरोपी की जेल में मौत हो […]