ढेबर पंचायत में काम हुए नहीं, भुगतान हो गए, कारण बताओ नोटिस जारी

झाबुआ। ढेबर ग्राम पंचायत में पंच परमेश्वर योजना, बैकवर्ड रीजन ग्रांट फंड योजना, सांसद निधि और ग्रामीण नलजल योजना के 13 कार्यों के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के 46 हितग्राहियों की राशि का आहरण करने के बावजूद काम पूरे नहीं करने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने सरपंच सेना वलसिंह भूरिया, सचिव प्रमोद भूरिया और रोजगार सहायक जोगीलाल मकवाना को नोटिस जारी किए हैं। पहली नजर में दोषपूर्ण कार्य पाया गया है। इन लोगों पर पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इन नोटिस के पहले एक जांच भी कराई गई थी।

जांच रिपोर्ट 27 मार्च को जिला पंचायत सीईओ को दी गई थी। भुगतान के बावजूद काम नहीं होने पर इन लोगों से राशि की वसूली भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर परिषद में नहीं हो रही गरीबों की सुनवाई

Mon May 31 , 2021
मेघनगर। शासन द्वारा कोविड-19 कोरोना की गंभीर बीमारी के चलते शासन ने कफ्र्यू लाकडाउन लगा रखा है। जिसके चलते गरीबों को उनके घर में भूखे नहीं रहे इसलिए मध्यप्रदेश शासन ने तीन महीने व दो महीने का केंद्र शासन ने उचित मूल्य की दुकानों से खाद्य सामग्री देने का आदेश […]