‘यात्रा जादुई संसार की’ थीम पर 65 बच्चों ने किया डांस

उज्जैन, अग्निपथ। कालिदास संकुल हाल में शुक्रवार शाम रॉक डांस फिटनेस स्टूडियो द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें निर्देशिका रजनी रत्नाकर के निर्देशन में एक अनोखी थीम ‘यात्रा जादुई संसार की’ पर डांस का अद्भुत कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम डायरेक्टर रजनी रत्नाकर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया थे।

शाम साढ़े 7 से कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला। जिसमें उज्जैन के अलावा बैंगलोर, रतलाम, इंदौर से 65 बच्चो ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कुल 10 प्रस्तुति दी गई। कोरियोग्राफ्री आशी रत्नाकर और अरुण सिंह की थी।

संचालन इंदौरी एंकर चेतना और कृष्णा मालवीय ने किया। रजनी रत्नाकर ने बताया कि कार्यक्रम का यह 14वां वर्ष है। विगत 2 सालों में कोरोना काल के कारण यह कार्यक्रम नही हो रहा था। कार्यक्रम फिर से होने पर सभी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। रॉक डांस स्टूडियो लगातार 14 वर्षों से उज्जैन की जनता को डांस और फिटनेस की सेवाएं दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में एसएसपी ने डिफेंस एकडमी संचालकों के साथ बैठक की,कहा गुमराह न हो युवा

Fri Jun 17 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। केंद्र सरकार की सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध के चलते स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई। इस संबंध में शुक्रवार को एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने शहरके डिफेंस एकेडमी संचालकों की बैठक ली। चेताया कि विद्यार्थियों बहकावे में गलत कदम उठाकर जीवन बर्बाद […]