उज्जैन: एक सप्ताह में रात के तापमान में 10 डिग्री की गिरावट, 8 डिग्री पर पहुंचा

उज्जैन, अग्निपथ। मौसम खुलने के बाद अब तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है। हालांकि सूर्यदेव के दर्शन देने के बाद से दिन का तापमान जहां बढ़त बनाए हुए है, वहीं रात का तापमान लगातार गिरावट पर है। शनिवार को तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक सप्ताह में रात के तापमान में 10 डिग्री की बड़ी गिरावट आई है।

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पडऩे के बाद अब शहर में भी ठंड ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। मावठे की बारिश के बाद चार दिन तो सूर्यदेव ने दर्शन नहीं देकर दिन के तापमान को भी नीचे गिरा दिया था, लेकिन मौसम खुलने के बाद अब दिन का तापमान बढ़त बनाए हुए है। ए

क सप्ताह में जहां दिन का तापमान बढक़र 20 से 26 डिग्री पर आ गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान एक सप्ताह में 18 डिग्री से गिरकर शनिवार को 8 डिग्री पर पहुंच गया। 10 डिग्री की बड़ी गिरावट के कारण लोगों को रात में भी तेज ठंड का एहसास हो रहा है। विशेषकर बच्चे और बुजुर्गों को ठंड ने परेशान कर दिया है।

दिन और रात के तापमान पर नजर

दिन का तापमान 13 दिसंबर को 22 डिग्री, 14 को 20.5, 15 को 20, 16 को 21.5, 17 को 20.5, 18 को 21.5 था, वहीं शनिवार को बढक़र सीधे 26 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13 दिसंबर को जहां 18 डिग्री, 14 को 17.4, 15 को 17.6, 16 को 13.5, 17 को 11, 18 को 9.5 डिग्री था, वहीं शनिवार को 3 डिग्री गिरकर 8 डिग्री पर आ गया। इस तरह न्यूनतम तापमान एक सप्ताह में 10 डिग्री पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शीतलहर का सुख..!

Sat Dec 19 , 2020
यूं तो शीतलहर सभी को परेशान करती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह सुख पहुंचाएगी। यह वही लोग हैं जिन्होंने लॉकडाउन में भी सुख पाया है। कभी सप्लाई पास, जैकेट जारी कर तो कभी सडक़ पर भूले-भटके, सब्जी-फल बेचने आने वाले, ग्रामीणों का सामान जब्त कर तो […]

Breaking News