कार और बाइक की भिड़ंत में वृद्धा की मौत

उन्हेल/उज्जैन, अग्निपथ। बाइक सवार वृद्धा और उसके भतीजे का मंगलवार सुबह तेज र तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। भतीजा गंभीर घायल हुआ है।

उन्हेल थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम मौलाखेडी में रहने वाली मांगूबाई पति शंकरलाल (72) अपने भतीजे जगदीश के साथ ग्राम पारदी गई थी।
जहां से दोनों सुबह अपने गांव लौट रहे थे। आक्या नजीर फंटे पर तेज रफ्तार से आई क्रमांक एमपी 09 जी 3165 ने टक्कर मार दी। भिडंत के बाद कार पलटी खा गई।

बाइक पर सवार वृद्धा की मौके पर मौत हो चुकी थी। जगदीश गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। कार में चालक सवार था, जिसे मामूली चोंट लगी थी। मामले में दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच में लिया गया है। वृद्धा का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऐसा करती थी मां; झांसा देकर सायकल से इंदौर पहुंचा 8वीं का छात्र

Tue Jun 21 , 2022
4 घंटे में पुलिस ने तलाशा उज्जैन, अग्निपथ। मोबाइल में गेम खेलने से मां ने मना किया तो नाबालिग बेटा मंगलवार सुबह स्कूल जाते समय झांसा देकर लापता हो गया। पुलिस ने चार घंटे में उसे तलाश निकाला। छात्र सायकल से इंदौर पहुंच गया था। चिमनगंज थाने के एसआई करण […]