लोडिंग पिकअप ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

हादसे

उज्जैन, अग्निपथ। उन्हेल मार्ग पर बुधवार सुबह 5 बजे लोडिंग पिकअप ने ने बाइक सवारों को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद पिकअप पलटी खा गई थी। वहीं बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल है।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि रुईगढ़ा के मोड़ पर सुबह 5 बजे बाइक और लोडिंग पिकअप के बीच आमने सामने की भिड़ंत होने के बाद पिकअप पलटी खा गई थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बाइक सवार दो व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़े थे। एक की मौत हो चुकी थी दूसरे की सांसे चल रही थी उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पिकअप का चालक मौके से भाग निकला था। मृतक और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर उनकी पहचान के प्रयास किये।

बाइक न बर के आधार पर मृतक दिनेश पिता पन्नालाल चौहान (45) निवासी दुर्गा कॉलोनी का रहने वाला सामने आया। घायल रमेश पिता तुलसीराम (43) तिलकेश्वर का निवासी था। जानकारी लगने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। मृतक दिनेश के परिजनों ने बताया कि आइस्क्रीम का काम करता था और उसी सिलसिले में सुबह दोस्त रमेश के साथ उन्हेल जा रहा था। दिनेश तीन बच्चों का पिता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा है। पिकअप न बर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन के अपराध समाचार

Wed Jun 29 , 2022
छात्रा से दुष्कर्म केस में आरोपी धराया, सोशल मीडिया से फांसा था उज्जैन, अग्निपथ। सोशल मीडिया पर लडक़ी बन दोस्ती के बाद छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को माधवनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उल्लखनीय है कि तराना निवासी […]