घर के बाहर खड़े होनेे की बात पर चले चाकू

दानीगेट पर विवाद के बाद हुई थी वारदात, पुलिस ने मामला दर्ज किया

उज्जैन, अग्निपथ। दानीगेट पर 2 पक्षों के युवकों में खड़े रहने की बात पर सोमवार-मंगलवार रात चाकूबाजी हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि महेश पिता भोला चौहान दानीगेट का निवासी है। क्षेत्र में ही संकेत पिता राजकुमार सोनी भी निवास करता है। रात को घर के बाहर स्वर्णकार धर्मशाला के सामने खड़े होने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया जिसके चलते दोनों के साथी भी आ गये। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से चाकूबाजी हो गई। चाकू लगने से महेश और संकेत सोनी घायल हो गये थे। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मामले की जानकारी लगने पर पुलिस बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची और महेश की शिकायत पर संकेत सोनी, कुणाल उर्फ गोलू और प्रकाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वहीं संकेत की शिकायत पर महेश, आशीष सारवान और आकाश पर धारा 324,, 294, 323, 506, 34 का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।

महेश बोला चलाई गोली

घायल महेश ने बताया कि वह महकाल के शिखर दर्शन कर लौटा था और घर के बाहर खड़ा था, उसी दौरान विवाद हुआ। हमलावरों ने गोली भी चलाई थी। महाकाल पुलिस का कहना था कि घटनास्थल पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नीमच और राजस्थान के परिवार से भरी तूफान पलटी, 9 लोग घायल

Wed Jul 13 , 2022
उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आ रहे थे, रुईगढ़ा में हादसा उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल दर्शन करने आ रहा परिवार रास्ते अंधे मोड़ पर हादसे का शिकार हो गया। सडक़ से उतरने के बाद तूफान पलटी खा गई। 9 लोगों को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। भैरवगढ़ थाना […]
हादसे