गोडाउन का ताला तोडक़र लाखों की कीटनाशक दवा चुराई

ताला तोड godown chori

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है। चोरों द्वारा लगातार चोरियों की वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपए का सामान ले जा रहे हैं। उसके बाद भी पुलिस चोरियों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब सिद्ध हो रही है। नगर में एक कीटनाशक दवाइयों के गोडाउन मे चोरों द्वारा धावा बोलते हुए लाखों रुपए मूल्य की कीटनाशक दवाइयों पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात चोरों द्वारा कीटनाशक दवाइयों के व्यापारी बृजेश खंडेलवाल के लक्ष्मी टॉकीज कंपाउंड में स्थित कीटनाशक दवाइयों के गोडाउन की शटर के ताले तोडक़र कीटनाशक दवाइयों की 41 पेटी सिजेंटा कंपनी की अलिका 406 लीटर व 4 पेटी क्रूजर की 25.6 लीटर दवाइयां चुरा ले गए । खंडेलवाल ने बताया कि चोरी गई दवाइयों का की कीमत लगभग 11 लाख रुपए है। उक्त हुई चोरी के संबंध में खंडेलवाल द्वारा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस द्वारा भारतीय दंड विधान की धारा 457 एवं 380 में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। उल्लेखनीय है कि नगर में निरंतर चोरों द्वारा चोरियों की वारदात की जाकर लाखों रुपए मूल्य का सामान चुरा कर ले जाते हैं। कुछ दिनों पूर्व भी पांडिया कॉलोनी स्थित एक आभूषण की दुकान पर करोड़ों रुपए के आभूषण चुरा कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसका पुलिस द्वारा गत दिनों चोरी का माल एवं चोरों को पकडक़र चोरी का खुलासा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्राईम ब्रांच ने फैजल को 25 ग्राम स्मैक सहित पकड़ा

Sat Jul 16 , 2022
आईपीएस मीणा ने रात 11 बजे टीम को उज्जैन से नागदा भेजा नागदा, अग्निपथ। नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, क्राईम ब्रांच प्रभारी ने दस सदस्यों की टीम गठित कर रात्रि 12 बजे जिला मुख्यायल से टीम को शहर में भेजा। टीम ने इंदिरा कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी […]

Breaking News