नलखेड़ा: भाजपा-9, कांग्रेस-3, आप का खाता खुला

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर परिषद के बुधवार को आए चुनाव परिणामों में मतदाताओं ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा का साथ देकर 15 वार्ड में से 9 वार्ड में पार्षद पद के भाजपा उम्मीदवारों को विजय बनाया। 3 वार्डों में कांग्रेस, 2 में निर्दलीय तथा 1 वार्ड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली।

बुधवार को प्रात: 9 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शासकीय महाविद्यालय में मतगणना शुरू हुई। हुआ पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई जिसमें कुल चार डाक मतपत्र मिले जिसमें दो निरस्त हुए एवं एक वार्ड-3 की निर्दलीय उम्मीदवार नीमाबाई एवं एक मतपत्र वार्ड-15 की निर्दलीय उम्मीदवार वंदना जायसवाल को मिला। इसके बाद ईवीएम मशीनों से गणना शुरू की गई। ईवीएम मशीनों की गणना में प्रारंभ से ही अलग-अलग वार्डो में भाजपा उम्मीदवारों द्वारा बढ़त बना ली गई थी।

इनको मिली जीत

  • वार्ड-1 शानू भुरुभाई मेव (आम आदमी पार्टी)।
  • वार्ड-2 श्रीमती अंतिम विजय सोनी (भाजपा)
  • वार्ड-3 भावना गवली (भाजपा)
  • वार्ड-4 देवेंद्र गुप्ता (कांग्रेस)
  • वार्ड-5 प्रितेश फाफरिया (भाजपा)
  • वार्ड-6 आशा मनोज गायरी (भाजपा)
  • वार्ड-7 अमृताबाई अंबाराम बेगाना (भाजपा)
  • वार्ड-8 नाजीरा बी मोहम्मद इलियास खान (कांग्रेस)
  • वार्ड-9 गोवर्धन वेदिया (भाजपा)
  • वार्ड-10 अटेडिया विजय(कांग्रेस)
  • वार्ड-11 ईशाक खा मेवाती (भाजपा)
  • वार्ड-12 लक्ष्मीबाई वेदिया (भाजपा)
  • वार्ड-13 पूजा निलेश लोढा (भाजपा)
  • वार्ड-14 विजय भिलाला (निर्दलीय)
  • वार्ड-15 वंदना जायसवाल (निर्दलीय)

कांग्रेस गढ़ में 40 साल बाद भाजपा की सेंध

वार्ड-11 कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस वार्ड से लगभग 40 वर्ष बाद भाजपा उम्मीदवार के रूप में ईशाक खा मेवाती ने कांग्रेस उम्मीदवार रफीक खा को 13 मतों से पराजित किया वार्ड में ईशाक खा को 294 एवं रफीक खा को 281 मत प्राप्त हुए। जबकि वार्ड-12 में पूर्व विधायक फूलचंद वेदिया के भाई की पत्नी लक्ष्मीबाई वेदिया ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र सुमन को 431 मतों के विशाल अंतर से हराकर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा।

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राठौर हारीं

वार्ड-15 के परिणाम पर पूरे नगर के लोगों की निगाहें टिकी हुई थी। इस वार्ड में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रकांता प्रेम राठौर एवं पूर्व पार्षद वंदना अशोक जायसवाल के बीच कड़ा मुकाबला था। वंदना जायसवाल ने चंद्रकांता राठौर को 15 मतों से पराजित किया। वार्ड में वंदना जायसवाल को 317 मत एवं चंद्रकांता राठौर को 302 मत प्राप्त हुए। पत्नी के अलावा वार्ड-2 में भी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रेम राठौर के भतीजे की बहू दीपमाला मनीष राठौर 282 मतों के विशाल अंतर से चुनाव हारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यह जश्न का समय ना होकर आत्मचिंतन का है

Wed Jul 20 , 2022
मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों का समापन 20 जुलायी को हुयी मतगणना के साथ ही हो गया है। प्रदेश के लिये इस बार के नगरीय चुनाव इस कारण भी महत्वपूर्ण थे क्योंकि अगले वर्ष ही विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनैतिक पंडित इन चुनावों को राजनैतिक दलों के लिये थर्मामीटर मान […]

Breaking News