दीनदयाल काम्पलेक्स में बदमाशों ने तोड़े 6 दुकानों के ताले

उज्जैन, अग्निपथ। ठंड से सर्द होती रातों में चोरों ने वारदात को अंजाम देना शुरु कर दिया है। सोमवार सुबह दिनदयाल का पलेक्स में 6 दुकानों और निजी आफिसों के ताले टूटे होना सामने आये है। पुलिस मामला दर्ज कर वारदात करने वाले बदमाशों का सुराग तलाश रही है।

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि सांवेर रोड पर दिनदयाल का पलेक्स में प्रथम तल पर रविवार-सोमवार रात चोरों ने ठंड का फायदा उठाते हुए वहां बनी 6 दुकानों और आफिसों के ताले तोड़ दिये। काम्पलेक्स में डॉक्टर, कोचिंग सेंटर के साथ इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल का ऑफिस बना हुआ है। 5 स्थानों से बदमाशों को कोई खास सामान हाथ नहीं लग पाया। न्यूज चैनल के कार्यालय से बदमाश कंप्यूटर, प्रिंटर, जरूरी दस्तावेज और कुर्सी चुराकर ले गये हैं। मामले में जगदीश परमार की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। कांपलेक्स में लगे कैमरों को वारदात से पहले बदमाशों ने घुमा दिया था।

गौरतलब हो कि 16और 17 दिसंबर की रात लगातार दो दिन बदमाशों ने माधवनगर थाना क्षेत्र के संजय गांधी मार्केट में बनी 6 जूते-चप्पल की दुकानों में वारदात करते हुए 1 लाख से अधिक का माल चोरी कर लिया था। मार्केट में लगे कैमरों के फुटेज देखने पर एक बदमाश वारदात करता दिखाई दिया था। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एक संदिग्ध से जरुर पुलिस पूछताछ कर ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परिजन ने ही की किशोरी से दरिंदगी

Mon Dec 21 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। किशोरी के साथ हुई दरिंदगी के बाद गर्भवती होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। किशोरी ने मृत नवजात को जन्म दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। दरिंदा परिवार का होना बताया जा रहा है। देवास जिले के विजयागंजमंडी […]

Breaking News