परिजन ने ही की किशोरी से दरिंदगी

उज्जैन, अग्निपथ। किशोरी के साथ हुई दरिंदगी के बाद गर्भवती होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। किशोरी ने मृत नवजात को जन्म दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। दरिंदा परिवार का होना बताया जा रहा है।

देवास जिले के विजयागंजमंडी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली किशोरी को परिजन रविवार को पेट में तकलीफ बढऩे के बाद उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां देर रात किशोरी ने मृत नवजात को जन्म दिया। मामला गंभीर होने पर अस्पताल की ओर से माधवनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर नवजात का पोस्टमार्टम कराया है। इस दौरान सामने आया कि किशोरी के साथ 8 माह पूर्व दरिंदगी हुई थी। जिसके चलते वह गर्भवती हुई है।

दरिंदगी करने वाला परिवार का ही 35 वर्षीय सदस्य है। मामले में टीआई दिनेश प्रजापत का कहना था कि घटनाक्रम विजयागंज मंडी क्षेत्र का होने पर जांच संबंधित पुलिस द्वारा की जाएगी। फिलहाल जीरो पर प्रकरण दर्ज कर विजयागंजमंडी थाना पुलिस को सूचना दी गई है। जहां से पुलिस किशोरी के बयान दर्ज करने के लिये आई थी। किशोरी के साथ हुई दरिंदगी के बाद गर्भवती होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। किशोरी ने मृत नवजात को जन्म दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। दरिंदा परिवार का होना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span style="color: #ff0000;"><strong>शैलेष कलवाडिय़ा माधव क्लब के निर्विरोध सचिव निर्वाचित</strong></span>

Mon Dec 21 , 2020
उज्जैन,अग्निपथ। शहर के प्रतिष्ठित माधव क्लब के शैलेष कलवाडिय़ा निर्विरोध सचिव निर्वाचित हुए है। पिछले छह माह से कोरोना संक्रमण की वजह से माधव क्लब के निर्वाचन नहीं हो पा रहे थे। सचिव पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में शैलेष कलवाडिय़ा को निर्विरोध सचिव निर्वाचित घोषित कर दिया […]

Breaking News