सट्टे की कमाई, रास नहीं आर्ई:सटोरिए की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर

11 दिन पहले पकड़ाया था खाईवाल करते,दूसरा मकान भी निशाने पर

उज्जैन,अग्निपथ। अवैध कमाई से संपत्ति बनाने वालों की पुलिस कमर तोडऩे में लगी हुई है। मुहिम के चलते गुरुवार को शास्त्रीनगर क्षेत्र में एक सटोरिए की बिल्डिंग के अवैध हिस्से पर पुलिस और नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया।

पुलिस रिकार्डनुसार शास्त्रीनगर निवासी जयेश आहूजा को10 जुलाई को कार में सट्टा करते हुए पकडक़र जेल भेजा था। पता चला था जयेश ने अवैध कमाई से शास्त्रीनगर में आलीशान तीन मंजीला बिल्डिंग और उसमें होस्टल बनाया है,जिसमें 4 मीटर अवैध निर्माण है।

जानकारी पर गुरुवार को सीएसपी विनोद कुमार मीणा, टीआई तरुण कुरील नगर निगम अधिकारी व अमले को लेकर पहुंचे और अवैध हिस्सा ढहा दिया। सीएसपी मीणा ने बताया कि आहुजा के अलखधाम नगर स्थित मकान पर भी कार्रवाई करना है,लेकिन उसने पुराना बताकर दस्तावेज दिखाने के लिए समय मांगा है।

10 दिन में सात मकान ध्वस्त

गौरतलब है पुलिस ने 3 जुलाई को गीता कॉलोनी निवासी रवि पमनानी के यहा छापा मारा था। मौके से पांच आरोपी पकड़ाने के साथ 213750 रुपए व 25766000 के जेवरात जब्त हुए थे। रवि के फरार होने पर उस पर 10 हजार रुपए ईनाम घोषित कर दिया था। बाद में 10 जुलाई से उसकी संपत्ति नष्ट करना शुरू की और 5 जुलाई तक दो

बिल्डिंग सहित छह मकान-दुकान पर बुलडोजर चला दिया।

आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही: अवैध धंधा करने वाले व गुंडे बदमाशों, मिलावटखोरो के विरुद्ध शासन के निर्देशानुसार कार्रावाई जारी रहेगी। आहुजा ने बिल्डिंग में चार मीटर अवैध निर्माण किया था,जिसे निगम ने तोड़ा है।
विनोद कुमार मीणा,सीएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने ‘बेबी’ का अंत तक निभाया साथ

Thu Jul 21 , 2022
तेरहवीं का कार्यक्रम हरसिद्धि धर्मशाला और अन्न क्षेत्र में किया आयोजित उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अपने जीवन के स्वर्णिम काल को होम करने वाली बेबी उर्फ सरोज बाई कापडऩीस की गुरुवार को तेरहवीं की रस्म पूरी की गई। मंदिर प्रशासन ने एक परिवार की भांति वह […]