दुर्लभ गैंग का नया कारनामा: इंसास रायफल के साथ सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

पुलिसकर्मी ले गया था गन, एसएसपी करेंगे मामले की जांच

उज्जैन, अग्निपथ। कुख्यात दुर्लभ कश्यप गैंग ने प्रसिद्धि के लिए एक बार फिर सोशल मीडिया पर सनसनी खेज वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में बदमाश लोडेड इंसास रायफल लेकर एक पुलिसकर्मी के साथ दिख रहे है। रविवार को मामला सामने आने पर एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने जांच का कहा है।

रंजिश में करीब दो साल पहले मारे गए नयापुरा निवासी कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप की गैंग अब भी सक्रिय है। गिरोह ने हाल ही में फेसबुक पर महाकाल मंडली ग्रुप में एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में गैंग का चयन बोहरा सस्पेंड आरक्षक राहुल व अन्य बदमाश एक कमरे में पार्टी मनाते नजर आ रहे है।

इस दौरान गैंग के सदस्य के हाथ में इंसास रायफल भी दिख रही है,जिसे वह लोडेड बताकर सावधानी से एक दूसरे को देते नजर आ रहे है। पार्टी में एक युवती व अन्य बदमाश भी दिख रहे है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में लोग तरह- तरह के कयास लगाते नजर आए।

व्यापमं का आरोपी आरक्षक

उल्लेखनीय है कि इंसास ऑटोमेटिक रायफल है। यह पुलिस या पैरामिलेट्री फोर्स के पास होती है। गैंग के पास रायफल के वीडियो के संबंध में एसएसपी शुक्ल ने बताया कि वीडियो में दिख रहा आरक्षक राहुल है। वह व्यापमं मामले में सस्पेंड है। मामले में जांच चल रही है। रायफल उसी के पास है। वीडियो अन्य जगह का हो सकता है। बावजूद वह भी जांच करेंगे।

इंदौर में किया कांड

खास बात यह है कि इंसास रायफल के साथ वीडियो में नयापुरा का चयन बोहरा नजर आ रहा है। उसे करीब साल भर पहले रासुका में जेल भेजा था। छूटने के बाद केस कर फिर फरार हो गया। कुछ दिन पहले उसने अपने दोस्त के साथ इंदौर में बदमाश अनिल दीक्षित की गोली मारकर हत्या कर सोश्यल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि वह चंडीगढ़ से पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सबका साथ, सबका विकास राष्ट्रीय आंदोलन है- कुलपति प्रो. पांडेय

Sun Jul 24 , 2022
विक्रम कीर्ति मंदिर में शिक्षा में स्वायत्ता पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न उज्जैन, अग्निपथ। शिक्षा संस्कृति उत्थान नईदिल्ली तथा विक्रम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा में स्वायत्ता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन विक्रम कीर्ति मंदिर में हुआ। समापन सत्र के मुख्य वक्ता शिक्षा […]