दो चोरों से सात बाइक जब्त, लात से लॉक तोडक़र करते थे चोरी

शराब के लिए आधा दर्जन बाइक बेची 3-4 हजार में

उज्जैन, अग्निपथ। दो युवक शराब की लत पूरी करने के लिए बाइक चोर बन गए। उन्होंने करीब छह माह में बिना किसी औजार लॉत से हेंडल लॉक तोडक़र एक दर्जन बाइक चोरी की और आधा दर्जन 3 से 4 हजार रुपए में बैंच दी। नागझिरी पुलिस ने बुधवार को उन्हें पकडक़र सात बाइक जब्त की है।

बाइक चोरी की बढ़ती वारदात को देखते हुए नागझिरी पुलिस चोरों को खोज रही थी। पता चला महानंदा नगर निवासी अमित पिता हरिश हिरवे (31) विष्णुपूरा का नितिन पिता विष्णुप्रसाद सोनी (32) आदतन शराबी है और बाइक चोरी करते है। पकडक़र पूछताछ करने पर दोनों ने कबूला वह मौका देख हेंडिल लॉक लात से तोडक़र उसे डायरेक्ट कर चुराते है।

उन्होंने छह माह के दौरान शहर में विभिन्न क्षेत्रों से करीब एक दर्जन बाइक चुराई। शराब खरीदने के लिए आधा दर्जन बाइक तीन-चार हजार रुपए में बेंच दी। टीआई विक्रमसिंह ईवने ने बताया कि दोनों की निशानदेही से एसआई लिविन कुजूर व टीम ने सात बाइक बरामद की है। गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश करेंगे और शेष बाइक बरामद के लिए रिमांड मांगेंगे।

इधर..मोबाईल-बाइक जब्त

नीलगंगा पुलिस के मुताबिक क्षेत्र से करीब 12 दिन पहले एक मोबाईल व बाइक चोरी हुआ था। जांच में पता चला वारदात क्षेत्र के ही लोकेंद्र सिसोदिया ने की थी। उसे पकडक़र बाइक व मोबईल बरामद कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के मोबाइल चोरी, माधव कॉलेज में हंगामा

Wed Jul 27 , 2022
कई छात्रों की गाडिय़ों की डिक्की के लॉक टूटे, प्राचार्य का जवाब- मोबाइल लाए ही क्यों? उज्जैन, अग्निपथ। अंकपात स्थित माधव कॉलेज परिसर में बी. कॉम और बीबीए फस्र्ट ईयर की परीक्षा देने कई सारे छात्रों के मोबाइल फोन चोरी हो गए है। भीतर छात्र परीक्षा दे रहे थे, बाहर […]