परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के मोबाइल चोरी, माधव कॉलेज में हंगामा

कई छात्रों की गाडिय़ों की डिक्की के लॉक टूटे, प्राचार्य का जवाब- मोबाइल लाए ही क्यों?

उज्जैन, अग्निपथ। अंकपात स्थित माधव कॉलेज परिसर में बी. कॉम और बीबीए फस्र्ट ईयर की परीक्षा देने कई सारे छात्रों के मोबाइल फोन चोरी हो गए है। भीतर छात्र परीक्षा दे रहे थे, बाहर चोर इनकी गाडिय़ों की डिक्की के लॉक तोडक़र मोबाइल और अन्य सामान चुरा रहे थे। बुधवार को इस मुद्दे पर एनएसयूआई ने माधव कॉलेज में खासा हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों और कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग रखी।

मंगलवार को माधव कॉलेज में बी.कॉम और बीबीए प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा थी। परीक्षा में लगभग 850 छात्र सम्मिलित हुए। दोपहर 3 बजे परीक्षा आरंभ हुई और शाम 6 बजे तक चली। शाम 6 बजे छात्र जब परीक्षा हॉल से बाहर निकले तो कई छात्रों के दोपहिया वाहनों की डिक्की के लॉक टूटे हुए मिले। गाडिय़ों की डिक्की में रखे उनके मोबाइल फोन गायब थे। छात्र इसकी शिकायत लेकर प्राचार्य जे.एल. बरमैया के पास पहुंचे। प्राचार्य ने इन्हें टका का जवाब दे दिया- परीक्षा में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है तो कॉलेज में मोबाइल लेकर ही क्यों आए? मंगलवार को तो छात्र अपने घर लौट गए।

बुधवार दोपहर इस मुद्दे पर माधव कॉलेज में खासा हंगामा हुआ। एनएसयूआई के सदस्य छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन की विफलता पर खूब नारेबाजी की। उन्होंने कॉलेज में हंगामा कर उचित सुरक्षा और चोरों की जल्द से जल्द तलाश करने की मांग की। कॉलेज में हंगामा होने लगा तो आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने जीवाजीगंज थाने पर फोन किया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हें चोरी की घटना की लिखित जानकारी दी गई।

एनएसयूआई के सदस्य छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन देकर कॉलेज में लॉकर सुविधा आरंभ करने की मांग की। कॉलेज प्राचार्य जवाहरलाल बरमैया ने बताया कि परीक्षा के समय छात्रों का मोबाइल लाना प्रतिबंधित हंै, उसके बाद भी छात्र मोबाइल लेकर आते हैं।

कॉलेज परिसर में कई छात्र दोपहिया वाहनों पर बैठे रहते हैं, जिन्हें कॉलेज के बाद घर जाने की समझाइश भी दी जाती है। हालांकि इस संबंध में जीवाजीगंज पुलिस को सूचना कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उम्मीद है जल्द ही चोरों की धरपकड़ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोहरा समाज के मिसरी कैलेंडर का विमोचन

Wed Jul 27 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। दाऊदी बोहरा समाज का नया साल 29 जुलाई से शुरू हो रहा है। नजमी ग्रुप के अध्यक्ष खुज़ेमा चांदाभाई वाला ने बताया कि नजमी ग्रुप उज्जैन द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बोहरा समाज का मिसरी कैलेंडर का निशुल्क वितरण समाजजनो के घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर […]
बोहरा समाज