सैयदना साहब के जन्मदिन पर बधाई भेजी

उज्जैन, अग्निपथ। दाऊदी बोहरा समाज के धर्म गुरु सय्यदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के जन्म दिन के अवसर पर नजमी मोहल्ला आमील साहब को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब भाई सुपारी वाला पार्षद माया राजेश त्रिवेदी सलीम भाई गेस वाला एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन बाबू भाई मोय्यदी यूसुफ क़मर सादिक भाई अक्कड वाला, द्वारा बधाई प्रेषित कर सय्यदना सहाब की लम्बी आयु की कामना की गई। जानकारी युसूफ भाई क़मर ने दी।

डॉ. अनामिका शर्मा राजीव गांधी अवार्ड से सम्मानित

उज्जैन, अग्निपथ। देव जन जागरण समिति द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधीजी की जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह एवं सद्भावना रैली का आयोजन शहीद पार्क पर किया गया। जिसमें डॉ. अनामिका शर्मा को संगीत और मंच संचालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए सद्भावना दिवस के अवसर पर अतिथियों दादा मनोहर बैरागी, देवव्रत यादव, सुंदर मालवीय, धीरेन्द्र कुशवाह, योगेश शर्मा, ओम भारद्वाज, भरत पोरवाल, कमल चौहान द्वारा सम्मानित किया गया।

संभागीय अध्यक्ष का रतलाम टेंट हाउस एसोसिएशन ने किया सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। रतलाम टेंट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पारिवारिक मिलन समरोह रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट एसोसिएशन के उज्जैन संभाग अध्यक्ष समीर उल हक का सम्मान किया गया। विशेष अतिथि समाजसेवी महेंद्र जोथरा, संस्था के चेयरमैन एवं फेडरेशन ऑफ एम. पी. टेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष मूणत, फेडरेशन ऑफ एम.पी. टेंट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आशुतोष वशिष्ठ, फेडरेशन के कार्यकारिणी मेंबर संदीप बोथरा, संरक्षक केसर सिंह जैन, अध्यक्ष सुनील पोरवाल, सचिव महेंद्र डांगी,महेंद्र भंडारी मंचासिन थे। स्वागत भाषण अध्यक्ष सुनील पोरवाल ने दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समीर उल्हक़ ने नवीन भाव सूची का विमोचन एवं वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर संस्था के मनोहर छाजेड़,मिलन मेहता, मुकेश मारू, कमाल सिंघल, संजय जैन, दीपेश वाफगाकर , रितेश कोठरी,चन्द्र प्रकाश मेहता, अनोखीलाल दख, राहुल बम, राकेश मोदी, गोविंद भाटी,राजू परयानी,जाकिर मंसूरी एवं अनेक संस्था सदस्य उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन संस्था सचिव महेंद्र डांगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्पताल संचालक हनीट्रैप का शिकार, धमकाकर वसूले 9 लाख रुपए

Sat Aug 20 , 2022
महिला सहित दो डॉक्टर भी आरोपी देवास, अग्निपथ। शहर के एक निजी अस्पताल के संचालक रांग नंबर से फोन आया और युवती से बात करने के बाद हनीट्रैप का शिकार हो गए। युवती के संपर्क में आने के बाद उनके कुछ फोटो, वीडियो बना लिए गए और फिर देवास के […]
honey trap