पत्रकार से मारपीट भारी पड़ी, पहले जेल भेजा फिर मकान तोड़ा

टक्कर लगने पर पीटकर छीन ले गए थे पर्स

उज्जैन,अग्निपथ। पत्रकार से मारपीट कर लूटना तराना के बदमाशों को भारी पड़ गया। मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को उनके अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया। सालाखेड़ी निवासी लच्छीराम पिता रतनलाल गुर्जर (40) ने भतीजे सुनील पिता भगवानसिंह व भानेज सोनू पिता राजाराम बदमाशी करते है।

तीनों ने 19 नवंबर को गांधी कॉलोनी निवासी पत्रकार इंद्रेश सूर्यवंशी के साथ तराना में दिनदहाड़े चौराहे पर मारपीट कर पर्स छीना था। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीनों को जेल भेजकर उनकी संपत्ति की जांच की थी। पता चला था लच्छीराम व सुनील ने गांव में अवैध मकान बना रखा है। इस पर गुरुवार को एसडीएम एकता एकता जायसवाल,एसडीओपी राजाराम अवास्या अमले के साथ गांव पहुंचे और बुलडोजर से मकान ध्वस्त करवा दिया।

पुलिस ने दबाया था मामला

उल्लेखनीय है कि सूर्यवंशी 19 नवंबर को तराना में कवरेज करने गए थे। आरोपियों ने बाइक से टक्कर मारने के बाद उनसे मारपीट कर लूट की थी। घटना का वीडियो वायरल होने पर भी तराना पुलिस ने सिर्फ मारपीट का केस दर्ज किया था। नतीजतन मीडियाकर्मियों ने एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल को शिकायत की थी। नतीजतन उन्होंने प्रआ. महेंद्र चौधरी को लाईन अटैच कर मामले में लूट की धाराएं बड़वा कर स त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में सुरेल से बडागांव तक पद यात्रा निकाली

Thu Nov 24 , 2022
नागदा, अग्निपथ। राहुल गांधी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोडो पद यात्रा निकाली जा रही है आज नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी जी की यात्रा के समर्थन में क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह जी गुर्जर के मार्गदर्शन में ग्राम सुरेल से बडागांव तक भारत जोडो पद यात्रा निकालकर क्षेत्र के […]