गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

उज्जैन पुलिस फाइल

ससुराली दहेज में मांगते थे बाइक और सोने की चेन, भिंड में एफआईआर

उज्जैन, अग्निपथ। भिंड जिले की बंथरी गांव की एक युवती का विवाह चार साल पहले उज्जैन में हुआ। विवाहिता का पति समेत सास, ससुर दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांगा करता था। जब पीडि़ता मायके से नहीं ला सकी तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

भिंड की महिला थाना प्रभारी गीता सिकरवार के मुताबिक बंथरी गांव की रहने वाली 27 वर्षीय युवती की चार साल पहले उज्जैन में शादी हुई। पीडि़ता की ससुराल उज्जैन के चिंतामन नगर में थी। पति राहुल भदौरिया बिजली कंपनी की आउट ऑफ सोर्स कंपनी का कर्मचारी है। वहीं विवाहिता का ससुर भंवर सिंह भदौरिया होमगार्ड का जवान है। पीडि़ता के साथ करीब चार महीने पहले उसके पति राहुल, ससुर भंवर सिंह व सास सुशीला देवी ने मारपीट घर से निकाल दिया। जबकि महिला गर्भवती थी।

पीडि़ता, ससुराल से सीधे अपने मायके आई। यहां पीडि़ता ने महिला थाना में शिकायत की। महिला थाना पुलिस द्वारा काउंसलिंग के लिए ससुराली जनों को बुलाया। परंतु एक भी बार ससुराली जन परिवार परामर्श के लिए उपस्थित नहीं हुए। वहीं, ससुराली जनों ने तलाक के कागज तैयार करा कर भेज दिए। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल के आंगन में विराजेगी 1100 स्वरूपों वाली गणेश मूर्ति

Wed Aug 24 , 2022
इंदौर में 6 महीने से बन रही 21 फीट की प्रतिमा उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल के आंगन में विराजित होने वाली भगवान गणेश की प्रतिमा इंदौर में तैयार हो रही है। 21 फीट ऊंची यह अनूठी प्रतिमा को 6 महीने पहले तैयार करना शुरू किया। प्रतिमा में 1100 गणेश के दर्शन […]

Breaking News