250 आराधकों ने अवंती पाश्र्वनाथ दादा के दरबार में किये लाखों जाप

उज्जैन, अग्निपथ। अवंती पाश्र्वनाथ दादा के दरबार में नौ दिन नवकार आराधना में सतत लाखो जाप हुए। अवंतीजी के समक्ष दीपक जलाकर धूप अगरबत्ती करके जाप की आराधना शुरू की गई करीब जिसमें 250 आराधको ने जाप किए। जाप के साथ पारस एकतिसा व भक्तांबर स्तोत्र भी किया गया।

जैन सोशल ग्रुप अरिहंत-मुस्कान ग्रुप द्वारा संस्थापक संरक्षक मनोज सुराणा की प्रेरणा से लगातार 13 वर्षो से नौ दिन नवकार आराधना अवंतिजी मंदिर ढाबा रोड पर हर पर्युषण पर्व पर होती है। इसी कड़ी में इस वर्ष आयोजित नवकार आराधना में शुक्रवार को मुख्य लाभार्थी सुरेश सोनू बाफना परिवार रहे। जिन्होंने बंपर प्राइज टू इन वन पंखा प्रदान किया गया। साथ 9 अन्य आकर्षक गिफ्ट सुरेश चंद्र रमेश चंद्र गादिया द्वारा प्रदान किए। बंपर प्राइज विजया जैन को प्राप्त हुआ।

प्रभावना पप्पू रश्मि पटनी की ओर से दी गई। इस अवसर पर ग्रुप संस्थापक संरक्षक मनोज अंजु सुराणा, संस्थापक अध्यक्ष अरिहंत धर्मेंद्र साधना जैन, रमेश पुखराज चोपड़ा, जिनेश वर्षा सराफ, महेश मधु घुगरिया, संतोष तारा सालेचा, प्रमोद जयति पटवा, प्रदीप किरण नहाटा, ललित मनीषा कोठरी, संतोष मधुलिका सिरोलिया, देवेंद्र बम, अशोक दरडा, राकेश आभा बाठिया, अल्पेश दुग्गड, अजीत सुराणा, अशोक मिर्चीवाले, राजेंद्र सुराणा, ऐश्वर्य सुराणा, जय जैन, गोरधन नागलेचा, सरिता नागलेचा, अवि नहाटा उपस्थित थे।

ग्रुप संयोजक अंजु मनोज सुराणा ने बताया कि आज के जाप का बंपर प्राइज स्पेशल गिफ्ट व स्पेशल प्रभावना रहेगा। संग 11 अन्य आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए जायेंगे। मनोज सुराणा, धर्मेंद्र जैन ने सभी समाजजन से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आराधना का हिस्सा बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोरों का माधवनगर अस्पताल प्रभारी के घर धावा

Fri Aug 26 , 2022
भाई पर किया हमले का प्रयास, चेन, 28 हजार रुपए लेकर भागे उज्जैन, अग्निपथ। शासकीय माधवनगर अस्पताल प्रभारी के घर गुरुवार-शुक्रवार रात 3 बजे 2 चोरों ने धावा बोला। आवाज सुनकर परिवार जागा तो चोरों ने हमले का प्रयास किया और सोने की चेन, मोबाइल के साथ 28 हजार रुपये […]