मेहमान उपर सो रहे थे, चोर नीचे दुकान का ताला तोडक़र 50 लाख के जेवर ले उड़े

सीसीटीवी कैमरे फोडक़र डीवीआर भी ले गए बदमाश

उज्जैन,अग्निपथ। उर्दूपुरा क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोला। चोर शटर का ताला तोडक़र करीब 50 लाख सोने-चांदी के जेवर ले गए और दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे फोड़ डीवीआर भी ले उड़े। खास बात यह है कि घटना के समय दुकान मालिक के रिश्तेदार उपरी माले पर ही सो रहे थे। मामले में शुक्रवार को जीवाजीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

उर्दूपुरा में गायत्री मंदिर के सामने सतीश दग्दी ओर उसके भाई पवन की सांवरिया ज्वेलर्स है। परिवार में शादी होने पर तीन दिनों से दुकान बंद थी। देर रात करीब साढ़े तीन बजे गश्त करती पुलिस ने दुकान का आधा शटर खुला देख दग्दी को बुलाया। अंदर देखने पर पता चला चोर दुकान में से सोने-चांदी के जेवरात ले गए और सीसीटीवी कैमरे तोड़ गए हैं और डीवीआर ले गए हैं।

घटना का पत चलते ही शुक्रवार सुबह टीआई गगन बादल एफएसएल व फिंगर प्रिंट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दग्दी ने उन्हें बताया कि बुधवार को ग्राहक के लिए कुछ देर के लिए खोली थी। रिश्तेदार ऊपर मकान में सोए हुए थे। चोर रात करीब ढाई बजे घुसकर दुकान में से 200 ग्राम सोने के आभूषण 50 किलो चांदी व गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपए सहित 50 लाख का माल ले गए।

पुलिस को शक

टीआई बादल के अनुसार टूटे हुए सीसी टीवी कैमरे से साइबर सेल फुटेज रिकवर का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में लगे अन्य सीसी टीवी कैमरे से भी फुटेज तलाश रहे है। व्यापारी दग्दी से चोरी गए सामान की सूची और बिल मांगा है। हालांकि पुलिस को छोटी सी दुकान में इतना सामान होने की बात पर यकीन नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर में हिस्ट्रीशीटर गुंडे की पुलिस को सरेआम धमकी

Fri Feb 24 , 2023
इंदौर, अग्निपथ। सोशल मीडिया पर इंदौर के गांधी नगर इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ है। यहां थाने का हिस्ट्रीशीटर गुंडा खुलेआम लोगों को धमका रहा था। उसने एक युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोड़ दिया। सूचना पर गांधी नगर थाने के एसआई और खुफिया का जवान पहुंचा। […]

Breaking News