तहसील कार्यालय के सामने स्थित नायब तहसीलदार के शासकीय आवास पर चोरों ने बोला धावा

नलखेड़ा, अग्निपथ। शहर में तहसील कार्यालय के सामने स्थित नायब तहसीलदार के आवास पर चोरों धावा बोलते हुए दरवाजे का नकुचा तोडक़र नगदी पर हाथ साफ किया। वारदात के वक्त समय नायब तहसीलदार छुट्टी पर गए हुए थे।

पुलिस के अनुसार नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी के शासकीय आवास पर शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात आवास के दरवाजे का नकुचा तोडक़र अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी में रखे कुछ नकदी रुपए ले गए। चोरी की घटना का पता उस समय लगा जब चौकीदार शनिवार को सुबह साफ सफाई करने पहुंचा।

उसने नकुचा टूटा होने पर तहसीलदार पारस वैश्य को जानकारी दी। इस पर वैश्य द्वारा मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी संतोष पाठक को जानकारी दी। पाठक द्वारा मौका मुआयना कर मामला जांच में लिया। उल्लेखनीय है कि नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी दुर्घटना में घायल होने पर अवकाश पर है इसके चलते उनके आवास पर ताला लगा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंद पड़ी ट्रेनों का पुन: संचालन करने संबंध में डीआरएम को दिया पत्र

Sat Sep 3 , 2022
कोटा-नागदा मेमू पेसेंजर ट्रेन को रतलाम तक बढ़ाने की मांग उठी नागदा , अग्निपथ। जैन पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश सकलेचा द्वारा प्लेटफार्म नं. 5 के पैदल पुल को पुर्व की तरह करने, कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनो के पुन: संचालन प्रारम्भ कररने, कोटा नागदा मेमू पेसेंजर को रतलाम तक […]

Breaking News