आखरी सांस तक सामाजिक समरसता के प्रयास करेंगे-श्री तंवर

सामाजिक समरसता

उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर ने सामाजिक समरसता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के लिए आरक्षण आर्थिक आधार पर हो की मांग के लिए संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी आखरी सांस तक इसके लिए प्रयास करेंगे।

जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकलने वाली रथयात्रा के उज्जैन आगमन पर समरसता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर, कैप्टन अजयपालसिंह चौहान, युवा विंग के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शांतनुसिंह, पंजाब प्रदेशाध्यक्ष-डिंपल राणा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष-रामवीरसिंह सिकरवार, संतश्री अवधेश पुरी महाराज आदि ने संबोधित करते हुए एक स्वर में कहा कि राष्ट्रीय हित में यह आवश्यक है कि आरक्षण आर्थिक आधार पर हो तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल ने की।

सम्मेलन को विभिन्न समाजध्यक्षों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ठा.हरदयालसिंह एडवोकेट ने किया। स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष द्रुपदसिंह पंवार ने दिया। आभार- शहरअध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ ने माना।

सामाजिक समरसता के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण की रथयात्रा चामुंडामाता चौराहे से विक्रम कीर्ति मंदिर तक वाहन रैली के रूप में निकाली गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर, संतश्री अवधेशपुरी महाराज जी एवं संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। रथयात्रा में हाथी, घोड़े, बग्गी,  दो पहिया, चौपहिया वाहनों के साथ डी.जे.,ढोल के साथ केसरिया पताका फहरा रही थी। यात्रामार्ग में कई सामाजिक कई संस्थाओं के द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डम्पर पर लिखा था नगर निगम का नाम, देना पड़ा जुर्माना

Mon Sep 5 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शहर में ऐसे कई निजी वाहन दौड़ रहे है जिन पर नगर निगम उज्जैन या म.प्र. शासन लिखा हुआ है। वास्तव में इन वाहनों का नगर निगम या शासन से सीधा कोई लेना-देना ही नहीं है। सोमवार को नगर निगम के अमले ने ऐसे ही एक डंपर को […]