महिला मरीज को बेहोश कर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

16 माह से बना रहा था शिकार, थाने पहुंचा मामला

उज्जैन। क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर द्वारा महिला मरीज को बेहोश कर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। 16 माह से महिला पर दबाव बनाकर डॉक्टर गलत काम कर रहा था।

देवासरोड नागझिरी क्षेत्र में घर से वेल केयर नाम से क्लीनिक चलाने वाले डॉ. रिजवान अली पर सोमवार को विवाहिता महिला ने 16 माह पहले उपचार के दौरान बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर नागझिरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। टीआई विक्रम इवने ने बताया कि महिला ने बताया कि वह मई 2021 में डॉक्टर के पास तबीयत खराब होने पर उपचार के लिये गई थी, उस दौरान बेहोश कर गलत काम किया।

उसे होश आया तो उसने विरोध किया और शिकायत करने की बात कही। डॉक्टर ने धमकाया कि उसका वीडियो बना लिया गया है, जिसे वायरल कर देगा। घटना के बाद डॉक्टर ने धमकी देकर कई बार शोषण किया। 30 अगस्त को उसने घर में आकर जबरदस्ती की। उसकी प्रताडऩा से परेशान होकर उसने घटनाक्रम परिजनों को बताया और शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची।

टीआई के अनुसार महिला के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद डॉक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामाजिक संस्थाओं ने किया अनिलसिंह चंदेल का अभिनन्दन

Mon Sep 5 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। देवासगेट पर 5 सितम्बर की शाम अनिलसिंह चंदेल द्वारा की गयी समाज सेवाओं के लिए कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्री चंदेल का शॉल, श्रीफल, पुष्पमालाओंं, सरोपा तथा अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक उपाध्यक्ष ठा. हरदयाल सिंह एडव्होकेट, संचालक सर्वश्री डॉ. […]
अनिलसिंह चंदेल का