बेटे के जन्मदिन की तैयारी कर रहे पिता की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। बाजार से केक और हार लेकर लौटे पिता बेटे के जन्मदिन की तैयारी कर रहा था। अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद मौत हो गई।

नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि आदर्शनगर में रहने वाला महेश पिता आत्मराम सोलंकी (38) बुधवार शाम को बेटे गोलू का जन्मदिन होने पर बाजार से केक और हार लेकर घर आया था। वह जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था, उसी दौरान सीने में दर्द होने और घबराहट की शिकायत उसने अपनी मां से की। मां ने आसपास के लोगों को बुलाया। पत्नी उसे संभालती वह गिर पड़ा। पडोसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर बाद महेश की मौत हो गई। घर पर जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान सामने आया कि मृतक के घर में बुजुर्ग मां, पत्नी और दो बच्चे हैं। वह मजदूरी करता था, लेकिन काफी समय से काम पर नहीं जा रहा था। 8 माह पूर्व उसके भाई की मौत भी सीने में दर्द उठने के बाद हो गई थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मजिस्ट्रेट के सूने मकान का बदमाशों ने तोड़ा ताला

Thu Aug 19 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। 20 दिनों से सूने मजिस्ट्रेट के मकान में बदमाशों ने ताले तोडक़र चोरी को अंजाम दे दिया। मजिस्ट्रेट के लौटने पर चोरी गये सामान का पता चल पायेगा। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के महानंदानगर में मजिस्ट्रेट सोनाक्षी जोशी का मकान बना हुआ है। 20 दिनों पहले उनका स्थानांतरण होशंगाबाद […]
Tala toda

Breaking News