शहर के मवेशी माफियाओं की लिस्ट तैयार नगर निगम द्वारा फिर तोड़े जाएंगे बाड़े

नगर निगम

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में आवारा मवेशियों की समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम के अधिकारी जल्द ही एक्शन शुरू करने वाले है। आवारा मवेशियों को सडक़ो पर छोडऩे वाले माफियाओं के बाड़े तोडऩे की कार्यवाही दोबारा शुरू होने जा रही है, इसके अलावा शहर के दोनों खिडक़ को भी दोबारा शुरू किया जा रहा है।

महापौर मुकेश टटवाल शहर को आवारा मवेशियों से मुक्त करने के लिए शपथ लेने वाले दिन से ही सतत प्रयासरत है। वे अब तक तीन बार मवेशी मालिकों के साथ बैठक कर चुके है। महापौर की बैठकों से मवेशी माफियाओं ने दूरी बना रखी थी। महापौर ने अब इनके खिलाफ एक्शन शुरू करने के निर्देश दिए है। गुरूवार को नगर निगम के अपर आयुक्त आदित्य नागर, उपायुक्त संजेश गुप्ता के साथ ही वर्कशॉप प्रभारी विजय गोयल और उमेश बैस मक्सीरोड़ स्थित पुरानी खिडक़ का निरीक्षण करने पहुंचे।

मक्सीरोड स्थित पुरानी खिडक़, इसके साथ लगी पुरानी वर्कशॉप को मवेशी बाड़े के रूप में तब्दील किया जा रहा है। इसके अलावा उर्दूपुरा स्थित पुरानी खिडक़ को भी दोबारा शुरू किया जा रहा है। अपर आयुक्त आदित्य नागर ने बताया कि दोनों खिडक़ के दोबारा शुरू होने के बाद मवेशी पकडऩे का अभियान तेज कर दिया जाएगा। मवेशियों को मक्सीरोड़ और उर्दूपुरा की खिडक़ में रखा जाएगा।

यहां मवेशी मालिकों से जुर्माना वसूलने के बाद मवेशियों को छोड़ा जाएगा। जो मवेशी मुक्त नहीं होंगे, उन्हें कपिला गौ-शाला में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे नगर निगम को दोहरा लाभ मिलेगा। जुर्माने से निगम की आय बढ़ेगी, इसके अलावा मवेशियों को रोजाना शहर से 14 किलोमीटर दूर कपिला गौ-शाला में छोडऩे जाने का खर्च भी बचेगा। अपर आयुक्त ने बताया कि अगले 3 से 4 दिनों में मवेशी माफियाओं के बाड़े तोडऩे की भी कार्यवाही शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल में पुलिस के जोश पर विहिप ने जताया आक्रोश

Thu Sep 8 , 2022
एसपी से मिलकर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर परिसर में अभिनेता रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की संभावित यात्रा का विरोध कर रहे कार्यकर्ता की पुलिस द्वारा पिटाई से विश्व हिंदू परिषद में खासा आक्रोश है। गुरूवार को विहिप के प्रांत […]
उज्जैन पुलिस फाइल