रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री में ओवररेटिंग

सलाहकार समिति ने उठाया मुद्दा, आरक्षण कार्यालय पर दलालों पर कार्रवाई का भी कहा

उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा सवाल उठाया गया कि उज्जैन स्टेशन पर कितने कार, बाइक व साइकिल स्टैंड हैं। वहां पर किराया सूची का साईन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाये। साथ ही कहा कि रेलवे स्टेशन पर लगे खाने की स्टॉल से लोगों से ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है, रेट लिस्ट लगाई जाए एवं सभी को बिल दिया जाए।

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य ओमप्रकाश मोहने ने बताया कि बैठक में सदस्यों ने सवाल उठाए कि उज्जैन स्टेशन पर सफाई की कमी है इसे सुधारा जाने के क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उज्जैन स्टेशन के आरक्षण कार्यालय पर दलाल सक्रिय हैं इसके लिए क्या कदम उठाये जा रहा है। स्टेशन पर बना हुआ नया भवन जिसका नाम अवंतिका है उसमें जो रूम बनाए गए हैं वह किन-किन व्यक्तियों के लिए है आरिक्षत होता हे एवं उसका कितना किराया लिया जा रहा है एवं स्टेशन पर महिलाओं के लिए शौचालय बनाने जैसे प्रमुख सुझाव समिती सदस्यों द्रारा दिये गये।

इस अवसर पर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य ओमप्रकाश मोहने, नंदकिशोर बैरागी, राकेश वनवट, गोपाल बलवानी, मुर्तुजा भाई, आंनद पंड्या, दिलीप भार्गव, शर्माजी, वरूण गुप्ता आदि सभी सदस्य एवं रेल्वे के प्रमुख अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्णिमा पर सिद्धवट और गयाकोठा पर लगी लंबी कतार

Sat Sep 10 , 2022
पितरों के श्राद्ध शुरू, रामघाट पर भी किया तर्पण उज्जैन, अग्निपथ। श्राद्ध पक्ष के पहले दिन पूर्णिमा का श्राद्ध था। शनिवार को गयाकोठा तीर्थ और सिद्धवट पर दूध अर्पित करने के लिए लंबी लाइन लगाकर श्रद्धालुओंन ेने अपने पितरों के निमित्त श्रद्धाभाव दर्शाया। तर्पण पिंडदान करने के लिए बड़ी संख्या […]