गार्डन में चल रहा था आईपीएल का सट्टा

उज्जैन, अग्निपथ। आईपीएल क्रिकेट मैच पर मोबाइल से सट्टा खाईवाली कर रहे तीन सटोरियों को नागझिरी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, जिनके पास से नगदी और मोबाइल जब्त किया गया है।

नागझिरी टीआई विक्रमसिंह ने बताया कि क्षिप्रा विहार गार्डन में दीवार की आड़ में छुपकर आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टाखाली करने वालों की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। गार्डन से पंकज पिता दिलीप निकम (24) महानंदानगर, मुकेश पिता रुपचंद (25) जयसिंहपुरा और निशांत पिता आलोक विमल (23) निवासी महानंदानगर को पकड़ा गया।

तीन के पास से एक मोबाइल और 25 हजार रुपये बरामद किये गये। थाने लाकर पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि इंदौर के हंसमुख मालवीय से आईडी खरीदी है। चार-पांच दिनों से काम कर रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सट्टा एक्ट अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। एक टीम हसमुख की तलाश में इंदौर भेजी जाएगी।

मोबाइल में डाउनलोड था एप्प

टीआई ने बताया कि सट्टा खाईवाली करने वाले युवकों के मोबाइल पर जोकर मास्टर 111 एप डाउनलोड था, जिसके माध्यम से लोगों से हार-जीत के साथ, ओव्हर, रन और विकेट पर दांव लगाया जा रहा था। उनके मोबाईल से पांच लाख का ट्राजेक्शन ऑनलाइन होने का हिसाब भी मिला है। मोबाइल जब्त कर इस बात का पता लगाया जा रहा है कि तीनों के तार किन-किन लोगों से जुड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चलती बस से सिर बाहर निकालते ही पोल से टकराया

Thu Apr 7 , 2022
मंगलनाथ ब्रिज पर कंडक्टर की दर्दनाक मौत उज्जैन, अग्निपथ। मंगलनाथ ब्रिज पर चलती बस से नदी में फूल फेंकने के लिये गेट पर लटके कंडक्टर का सिर बिजली के पोल से टकरा गया। मौके पर गिरते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस जब्त की है। बेगम बस पर […]