वैवाहिक विज्ञापन देखकर लडक़ी को लगाया फोन, युवक से लाखों की धोखाधड़ी

युवती फोन-पे पर करवाती रही पेमेंट

धार, अग्निपथ। जिले के पीथमपुर का एक युवक अखबार में वैवाहिक विज्ञापन देखकर दिए गए नंबरों पर कॉल किया और बातों ही बातों में लाखों की ठगी का शिकार हो गया। युवक ने दिए गए नंबरों पर कॉल किया तो युवती ने उसे हनी ट्रैप में फंसा लिया और मां की तबीयत से लेकर मां के मरने तक का बहाना बनाकर उससे ठगी करती रही। युवक ने फोन-पे एप के माध्यम से युवती को तीन बार पेमेंट किया। अब जब लडकी से संपर्क नही हो पा रहा है तो पीडित ने पीथमपुर थाने में शिकायत की है।

पीथमपुर के फकीर मोहल्ला निवासी अतुल तिवारी ने मई 2022 में शादी के लिए एक विज्ञापन देखकर संबंधित नंबर पर कॉल किया था। फोन एक युवती ने रिसीव किया। युवती ने अपना नाम लेखनी तिवारी निवासी हनुमान मंदिर विजय नगर इंदौर बताया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। युवती ने मां के बीमार होने के चलते बातचीत कम कर दी और अर्जेंट काम होने पर अपनी बहन रोशनी का नंबर दे दिया।

रोशनी ने भी परिवारिक दिक्कतों का हवाला देकर मिलने से मना कर दिया और मां की बीमारी का बहाना बनाकर पैसे ले लिए। इसी बीच युवक का फिर युवतियों से संपर्क हुआ तो युवतियों ने मां का निधन होना बताकर युवक से फिर रुपये ले लिए। युवक ने युवतियों को तीन बार पेमेंट किया। जिसके बाद युवक का युवतियों से लंबे समय तक संपर्क नही होने पर युवक थाने पहुंचा और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया।

नंबरों का छत्तीसगढ़ कनेक्शन

पीडि़त युवक ने बताया कि युवतियों ने इंदौर के जिस इलाके का पता दिया था, उस इलाके में भी युवतियों तलाश की लेकिन वे नहीं मिली। पीथमपुर पुलिस ने नंबरों से खातों की जानकारी साइबर सेल की मदद से निकली जिसमें नंबर छत्तीसगढ़ का होना पाया गया है। पुलिस ने दोनों युवतियों पर केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धार जिला अस्पताल में मीटिंग के दौरान डॉक्टर व टीम के ऊपर गिरी छत की सिलिंग

Wed Sep 21 , 2022
धार, अग्निपथ। जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में आरएमओ कक्ष की छत का हिस्सा गिरने से वहां मौजूद चार लोग घायल हो गए। जिस वक्त हादसा हुआ तब आरएमओ डॉ. संजय जोशी स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक ले रहे थे। घायलों में एक की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल के टीबी वार्ड […]