शर्मनाक: 47 दिन से नहीं लहरा रहा वाघा बार्डर हाईपोस्ट पर तिरंगा

wagha border no flag

मात्र 80 हजार रुपए के लिए नहीं लग पा रहा भारत का सबसे ऊॅचा फ्लेग

वाघा बार्डर से लौटकर ललित जैन

उज्जैन, अग्निपथ। देशवासियों में जागरुकता के लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में हर घर तिरंगा अभियान चलाया था,लेकिन शर्म की बात है कि पाकिस्तान से सटी जिस वाघा बार्डर का सबसे ज्यादा महत्व है उसी हाई पोस्ट पर पिछले 47 दिन से तिरंगा झंडा नदारद है। वजह प्रदेश सरकार द्वारा मात्र 80 हजार रुपए वहन नहीं करना बताया जा रहा है।

उज्जैन से 1188 किमी और अमृतसर से 32 किमी दूर अटारी में वाघा बार्डर है। पाकिस्तान से सटी इस बार्डर पर प्रतिदिन शाम को दोनों देशों के झंडे (लोअर दी क्रास बार) उतारते समय भव्य परेड (रिट्रीट) होती है। 29 सितंबर को मै परिवार के साथ (रिट्रीट) देखने गया था। वहां यह देख भौचक रह गया कि बार्डर परिसर में लगा भारत का सबसे ऊंचा और बड़ा तिरंगा नदारद है।

इस संबंध में वहॉ मौजूद बीएसफ अधिकारी से चर्चा की तो उन्होंने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि फ्लेग 16 अगस्त के बाद से नहीं लगा है। कारण बताया कि हाईपोस्ट तिरंगे की देखरेख के लिए एक संस्था बनी हुई है जो प्रदेश सरकार के अधीन है। फ्लेग क्षतिग्रस्त होने पर उसे बदलने के लिए संस्था पंजाब सरकार से 80 हजार रुपए मांग रही है, लेकिन सरकार द्वारा रूचि नहीं लेने पर अब तक तिरंगा नहीं लगाया जा सका है।

शर्मसार हो रहे देशवासी

उल्लेखनीय है वाघा बार्डर पर प्रतिदिन करीब 25 हजार देशवासी रिट्रिट देखने जाते है। बार्डर परिसर में अगस्त 2017 में केंद्र सरकार ने भारत का सबसे ऊॅचा (360 फीट के पोल) पर 120 बाय 80 फीट का तिरंगा लगाया था। 24 घंटे लहराने वाला तिरंगा 16 अगस्त से नहीं लहरा रहा है। जबकि महज 500 मीटर की दूरी पर सामने सीमा पर पाकिस्तान का बहुत बड़ा झंडा लहरा रहा है।

केंद्र सरकार ने चलाई थी मुहिम

सर्वविदित है केंद्र सरकार ने देशप्रेम की भावना जागृत करने हाल ही में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया था। इसके तहत 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया था। ऐसे में देश की सीमा पर सबसे बड़ा तिरंगा नहीं लगने की जानकारी किसी को नहीं होना आश्चर्यजनक है।

तिरंगा नहीं लगना शर्मनाक

तिरंगा झंडा पूरे देशवाशियों की शान है। बार्डर पर हाईपोस्ट पर तिरंगा नहीं होना शर्मनाक है। पंजाब सरकार को शर्म आना चाहिए।

– डॉ.मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री मप्र

आप अर्बन नक्सलियों की पार्टी

आम आदमी पार्टी अर्बन नक्सलियों को समूह है। यह हमेशा भारत विरोधी कार्य करते रहे है। इनका राष्ट्रीयता व देश के स्वाभिमान से कोई लेना देना नहीं है। इस पार्टी ने सेना के हर अभियान का विरोध किया है। झंडे के लिए राशि नहीं देना पार्टी की सोच का प्रखर उदाहरण है।

– डॉ. चिंतामण मालवीय, पूर्व सांसद व प्रदेशउपाध्यक्ष भाजपा

राष्ट्रध्वज का अपमान

यह घटना राष्ट्रध्वज का अपमान है। जांच की जाकर जि मेदारों पर देशद्रोह का मुकदमा कायम होना चाहिए।

– विवेक गुप्ता,प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जूनी इंदौर क्षेत्र में 63 हजार की ओएलएक्स पर धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Sun Oct 2 , 2022
इंदौर, अग्निपथ। शहर में साइबर ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस एडवाइजरी जारी कर रही है, लेकिन इसके बावजूद शहर की जनता इन अपराधियों के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी गंवा बैठती है, ऐसा ही एक मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां न्याय […]