नयापुरा में निकला दीक्षार्थी बहन मयूरी का वरघोड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। दीक्षार्थी मुमुक्षु बहन मयूरी का वरघोड़ा नयापुरा स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जैन ओसवाल धर्मशाला में धर्म सभा के रूप में परिवर्तित हुआ।

त्रिस्तुतिक श्री संघ के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पगारिया और राजेन्द्र पटवा ने बताया कि कार्यक्रम मे महिला मंडल और बालिकाओं द्वारा प्रस्तुतिया दी गयी। कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडल सहित समाजजनों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। सर्वप्रथम बहु परिषद अध्यक्ष डिम्पल सकलेचा द्वारा स्वागत गीत गाया। पश्चात त्रिस्तुतिक श्री संघ अध्यक्ष सुरेश पगारिया और सुशील गिरिया द्वारा अतिथियों का बहुमान किया गया। दीक्षार्थी मयुरी बहन का बहुमान सभी श्री संघ और पंच ओसवाल समाज महिला परिषद और बहु परिषद द्वारा किया गया। पश्चात दीक्षार्थी बहन द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गये।

वरघोड़े में शामिल समाज की महिलाएं।
वरघोड़े में शामिल समाज की महिलाएं।

सियाल परिवार की बिटिया मनोज संगीता सियाल बडऩगर की बेटी बहन मयूरी की दीक्षा 18 मई को बडऩगर की नेमिनाथ नगरी मे 5 दिवसीय महोत्सव के रूप मे पुण्य सम्राट गुरूदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरिश्वर जी महाराज के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपती श्री नित्यसेन सूरिश्वर जी महाराज साहब व आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरिश्वर जी म सा की आज्ञानुवर्ती साध्वीश्री प्रिती दर्शना श्री जी के सानिध्य होंगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोहन आंचलिया, कपिल सकलेचा, प्रकाशचंद गादिया, मांगीलाल डांगी, मनोज मेहता, पलाश जैन, अभय मेहता, अनिल डांगी, सुनील डांगी, विजय डांगी, सुशील गिरिया, कपिल सकलेचा, गजेंद्र सकलेचा उपस्थित थे। धर्मसभा का संचालन राजेश पगारिया ने किया एवं आभार अतुल चत्तर ने माना।

सामूहिक धर्मसभा में किया दीक्षार्थी का बहुमान

बडऩगर निवासी दीक्षार्थी बहन मयूरी सियाल के उज्जैन आगमन पर ज्ञानमन्दिर नमकमंडी त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ एवं अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन परिषद परिवार द्वारा सामुहिक धर्मसभा आयोजित कर बहुमान किया गया।

नितेश नाहटा ने बताया कि गच्छाधिपति धर्मदीवाकर आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज की निश्रा में आगामी 18 मई को बडऩगर में गृहस्थ जीवन त्याग कर जैन साध्वी दीक्षा ग्रहण कर संयम पथ स्वीकारने जा रही मयूरी बहन सियाल के अनुमोदनार्थ आयोजित धर्मसभा में विधायक पारस जैन, श्रीसंघ अध्यक्ष राजबहादुर मेहता, सचिव संजय कोठारी, मदनलाल रुनवाल, दीपक डागरिया, नवीन बाफना, परिषद अध्यक्ष हुकमचंद चोरडिया, प्रदेश सहमंत्री रजत मेहता, नरेंद्र तल्लेरा, श्रेणिक लुनावत, अभिनन्दन कंकरेचा, भेरूलाल तातेड़, दिलीप नरेलिया, प्रमोद पटवा, संजय गिरिया, धीरज चोरडिया, विजय राठोड़, मनीष मेहता, जयंत चोरडिया, तरुण परिषद अध्यक्ष अभिषेक सकलेचा, अक्षय लोढ़ा, रोहित कोठारी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणमाला नाहर, प्रदेश सहमंत्री जुली, महिला परिषद अध्यक्ष आशा खाबिया, शकुंतला डागरिया, प्रेमलता रुनवाल, सुशीला पगारिया, कुसुम गिरिया, सुभद्रा गोलेछा, शकुंतला चतर, मंजू लुणावत, चंदनबाला खाबिया, पुष्पा डागरिया, बहु परिषद अध्यक्ष रुचिका कोठारी, साधना तलेरा, शीतल कोठारी, मोना डागरिया, विनीता बाफना, नीलू गिरिया, कविता मेहता, अनु गिरिया, प्रिया खाबिया, मेघा खाबिया, रानी चोरडिया एवं अन्य सदस्यों ने अनुमोदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परशुराम दर्शन यात्रा में ब्राह्मण समाज के हर घर से होगी भागीदारी

Sun Apr 24 , 2022
ब्राह्मण समाज के सभी संगठन के पदाधिकारी बैठे एक साथ उज्जैन, अग्निपथ। अक्षय तृतीया पर भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 3 मई को बाबा श्री महाकालेश्वर के दरबार से प्रात: 9:30 निकलने वाली परशुराम दर्शन यात्रा में ब्राह्मण समाज के हर एक घर से भागीदारी होगी। श्री परशुराम […]