लोकायुक्तने रिश्वत लेते पटवारी को धरदबोचा

पेटलावद, अग्निपथ। लोकायुक्त की टीम ने जिले के पटवारी को रिश्चत लेते रगे हाथों गिरफ्तार किया है। चंद्रशेखर पिता दिनेश राठौर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम झकनावदा तहसील पेटलावद जिला झाबुआ की शिकायत पर पटवारी विजय वसुनिया हल्का नंबर 74 झकनावदा पेटलावद को रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है ।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके चाचा महेश पिता ग़ौरीशंकर राठौर के नाम की ज़मीन में नाम सुधार करवाना था जिसके लिए पहले वह नायब तहसीलदार फिर तहसीलदार से मिला किंतु उनके द्वारा कहा गया की इसके लिये वह पटवारी से मिले वही नाम सुधार करेगा।

जब आवेदक पटवारी विजय वसुनिया से मिला तो नाम सुधार करने के एवज़ में आरोपी पटवारी द्वारा 10 हज़ार रुपए की रिश्वत मांगी गई। इस संबंध में फरियादी द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर में शिकायत की गई थी। सत्यापन उपरांत आरोपी पटवारी विजय वसुनिया को फरियादी से प्रथम किस्त के रूप में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम इंदौर ने रंगे हाथों ट्रैप किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रजनीश कुमार बने रतलाम मंडल रेल प्रबंधक

Wed Oct 12 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के 53 मंडल रेल प्रबंधक के रूप में श्री रजनीश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री रजनीश कुमार,भारतीय रेलवे सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्ष 1989 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक […]

Breaking News