किरण मचार बनीं महिदपुर रोड स्टेशन पर पहली महिला पॉइंटस मेैन

स्टेशन से गुजरती सुपर फास्ट यात्री ट्रेन से लेकर गुड्स ट्रेन के लोको पायलट को दिया ओके का संकेत

महिदपुर रोड, अग्निपथ। नगर के रेल्वे स्टेशन पर मेघनगर के मचार परिवार की किरण मचार ने अपने पिता की रेल्वे में शासकीय सेवा के दौरान असामयिक मृत्यु के उपरांत लंबे समय का इंतजार के बाद नगर के रेल्वे स्टेशन पॉइंट्स मैन कैटेगरी डी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति पाई। उन्होंने मई में अपनी ड्यूटी ज्वाईन की।

किरण के पापा की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। किसी शासकीय सेवक की शासकीय सेवा (नौकरी) में दौरान मृत्यु होने पर उसके बेटे या बेटी को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रा वधान होने से किरण ने हायर सेकेंडरी कक्षा 12 वीं की परीक्षा पास करने के बाद पात्रता अनुसार आवेदन किया जिस पर उसकी पॉइं ट्स मैन के पद पर नियुक्ति हुई।

मई से अभी तक के अनुभव के बारे में किरण का कहना है कि उसे उसके सभी वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन तथा पूरा सहयोग प्राप्त होता है तथा महिलाओं नौकरी के (सेवा अवधि) सुरक्षा गाइ डलाइन के अनुसार उसकी ड्यूटी सुबह 6 से 2 बजे तथा दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे के बीच लगाई जाती है। इस दौरान वह स्टेशन पर अपनी ड्यूटी के दौरान पदस्थ स्टेशन अधीक्षक के मार्ग दर्शन में अपने कार्य को पूर्ण सफ लता तथा जवाबदारी के साथ मूर्त रूप प्रदान करती है।

पाईट्समेंन किरण का कहना है कि उसे रेल्वे की नौकरी करते हुए काफी अच्छा महसूस हो रहा है। उसके और आगे पढ़ाई कर रेल्वे में ही उच्च पद पर विभागीय परीक्षा देकर व रिष्ठ पद पर कार्य करने की इच्छा है।

पॉइंट्स मैन किरण महिला सशक्तिकरण का सर्व श्रेष्ठ उदाहरण है। उसका कार्य व्यवहार से सहयोगियों के प्रति काफी सद्भावना पूर्ण है।

-हेमराज मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेल्वे स्टेशन महिदपुर रोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोटरसाइकिल सवार युवक खड़ी पिकअप में जा घुसा, दुर्घटनास्थल पर ही मौत

Sat Nov 12 , 2022
झाबुआ, अग्निपथ। जिले के कल्याणपुरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खेड़ा में एक बाईक सवार युवक खड़ी पिकअप में पीछे से जा घुसा। दुर्घटना में उसे गंभीर चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में कल्याणपुरा पुलिस ने मर्ग कायम किया ह।ै वहीं शव का पोस्टमार्टम जिला […]
हादसे