प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्रम वादक का मोबाइल चोरी

पुलिस ने राजस्थान के बदमाश से किया बरामद

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल लोक का लोकार्पण करने आए प्रधानमंत्री के सभा स्थल पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देने आए ड्रम वादक का 1.70 लाख का मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने राजस्थान के युवक से बरामद किया है। लेकिन मोबाइल टूटा मिला।

कार्तिक मेला ग्राउंड पर मंगलवार देर शाम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपनी टीम के साथ बाबा महाकाल पर बनाए गये। गीत की प्रस्तुति देने आये थे। कार्यक्रम से पहले ग्रुप में शामिल ड्रम वादक का मोबाइल चोरी हो गया।

मामले की जानकारी लगते ही महाकाल पुलिस एक्टिव हुई और कुछ घंटे में ही राजस्थान के रहने वाले गोविंद सोनी को हिरासत में लिया गया, उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ, लेकिन टूटा हुआ। पूछताछ करने पर रिंग आने और स्वीच ऑफ नहीं होने पर तोडऩा बताया। महाकाल पुलिस के अनुसार मामले में बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया है।

30 से अधिक चोरी हुए मोबाइल

महाकाल लोक लोकार्पण में आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देखने और सुनने आये लोगों की भीड़ में बदमाश भी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री की सभा समाप्त होने के बाद कई लोगों के मोबाइल चोरी होना सामने आए। करीब 30 से अधिक मोबाइल धारको ने मोबाइल चोरी होने पर महाकाल थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिये है। पुलिस सायबर की मदद से लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बकायेदार से वसूली के लिए दूसरे किसान का खाता सीज

Wed Oct 12 , 2022
बैंक की लापरवाही से निजात के लिए बेगुनाह किसान काट रहा है बैंक के चक्कर उन्हेल, अग्निपथ। कागज के चक्कर में कितने लोग उलझे हुए हैं उसकी संख्या तो आंकी नहीं जा सकती पर पीडि़त जब अपनी पीड़ा बयान करता है तो उसका रहस्योद्घाटन हो जाता है। ऐसा ही मामला […]