नगरनिगम के युवा ठेकेदार सहित एएसआई की डेंगू से मौत की संभावना

निजी लैब में टेस्ट कराने के कारण सरकारी खाते में दर्ज नहीं हो रहे प्रकरण

उज्जैन, अग्निपथ। डेंगू और मलेरिया के कहर के चलते निजी सहित सरकारी अस्पताल फुल भरे हुए हैं। इससे लोगों की मौत भी हो रही हैं, लेकिन सरकारी खाते में इसको इंद्राज नहीं किया जा रहा है क्योंकि निजी लैब में डेंगू का टेस्ट कराया गया। लिहाजा लोगों के मरने का सिलसिला चल रहा है और प्रशासन डेंगू से मौत नहीं मानकर चुपचाप बैठा हुआ है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात नगर निगम के एक युवा ठेकेदार की मौत हो गई है। इस ठेकेदार को डेंगू हुआ था। दो दिन तक पुष्पा मिशन अस्पताल में भर्ती रखने के बाद उसे सीएचएल इंदौर रैफर किया गया था। वहीं जीवाजीगंज थाने के एक एएसआई की मौत भी डेंगू से होना सामने आया है।

नगर निगम में ठेकेदारी करने वाले मोहन नगर निवासी शुभम रावत ने रात करीब 1 बजे सीएचएल इंदौर में दम तोड़ दिया। 27 वर्षीय शुभम रावत ने करीब 3 साल तक नगर निगम में ठेकेदारी की। इसके अलावा वह ठेकेदार पंकज यादव के लिए सिविल वर्क के काम की मानिटरिंग भी किया करता था। परिवार से जुड़े लोग बताते है कि शुभम डेंगू के साथ ही पीलिया रोग की भी चपेट में आ गया था। उसके लीवर में पीलिया की वजह से इंफेक्शन हो गया था। जिला मलेरिया विभाग अब तक डेंगू के करीब ढाई सौ ही मरीजों की पुष्टि कर सका है लेकिन शहर के अस्पतालों के हालात बताते हैं कि स्थिति दर्शाए जा रहे आंकड़ों से कहीं ज्यादा खतरनाक है। जिला अस्पताल के सारे ही वार्ड मरीजों से भरे हुए हैं। हालात ऐसे बने है कि जिला अस्पताल में केवल उन्हीं मरीजों को भर्ती किया जा रहा है जिनकी हालत ज्यादा खराब है। बुखार के मरीजों को हड्डी वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है।

एएसआई भी आया चपेट में

जीवाजीगंज थाने के एएसआई रामचंद चौहान 53 वर्ष चार दिन से बीमार थे। निजी लैब में टेस्ट कराने पर वह डेंगू पाजिटिव आए थे। लिहाजा उनको परिजनों ने चेरिटेबल हास्पीटल में भर्ती कराया था। उनके प्लेटलेट्स कम हो गए थे। उनको इंदौर रैफर किया गया था। सोमवार की देर रात 2.30 बजे उनकी मौत हो गई।

40 बेड का नया वार्ड शुरू

चरक अस्पताल में डेंगू और वायरल फीवर के बढ़ते मरीजों के चलते मंगलवार से बच्चों के लिए नया वार्ड शुरू किया गया है। सोमवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने चरक अस्पताल व माधव नगर अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान मातृ एवं शिशु चिकित्सालय चरक में बच्चों के लिए 40 बेड का नया शुरू करने के आदेश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुष्कर्म का केस दर्ज करने पर गृहमंत्री से गुहार, जांच का आश्वासन

Tue Sep 28 , 2021
आबकारी कर्मचारी व पटवारी की शिकायत आईजी से उज्जैन,अग्निपथ। पोहा फैक्ट्री मालिक पर दुष्कर्म का केस उलझता दिखाई दे रहा है। मामले में व्यापारी के परिजनों ने आईजी संतोषसिंह से शिकायत के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी न्याय की गुहार लगाई। वहीं बहादुरगंज के दंपति ने आबकारी कर्मचारी व […]

Breaking News