बेटे का बचाव करने आई तो पत्नी की हत्या

भिंड से आए सिक्योरिटी गार्ड ने लायसेंसी बंदूक से पत्नी के सिर में गोली मारी

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर के विजयनगर में रविवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर घर पहुंची। यहां से आरोपी को पकडक़र थाने ले आई। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि पत्नी उसके बेटे का बचाव कर रही थी। इसलिये गुस्से में उसने यह कदम उठा दिया। पुलिस ने लायसेंसी बदूंक भी जब्त कर ली है।

विजयनगर पुलिस के मुताबिक मालवीय नगर में रहने वाली आंनदीबाई (45) को गोली लगने के बाद उपचार के लिये एमवाय अस्पताल लाए थे। यहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने उसके पति हीरालाल पुत्र नेक्सीलाल जाटव को रात में घर से ही हिरासत में ले लिया है।

हीरालाल मूल रूप से भिंड के इटावा रोड का रहने वाला है। इंदौर में अपने बड़े बेटे प्रदीप, बेटी मोना और छोटे बेटे सोनू के साथ रहता है। हीरालाल निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। हीरालाल ने पुलिस को बताया कि बड़े बेटे प्रदीप से फल का ठेला लगाने की बात पर विवाद हुआ था। तब प्रदीप ने उससे मार पीट कर गला दबा दिया था। बेटी मोना और पत्नी आंनदीबाई ने प्रदीप का बचाव किया। तब गुस्से में आकर लायसेंसी बारह बोर की बंदूक से पत्नी पर फायर कर दिया। हादसे के बाद हीरालाल ने अपनी बंदूक भी छिपा दी थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

18 साल पुराने पीएचई रसीद कट्टा कांड के सभी आरोपी हुए बरी

Mon Oct 31 , 2022
कोर्ट में धोखाधड़ी के साक्ष्य नहीं रख पाई पुलिस, देवासगेट पर ढोल बजे उज्जैन, अग्निपथ। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग(पीएचई) में लगभग 18 साल पहले हुए रसीद कट्?टा गबन कांड के सभी 8 आरोपियों को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की 2 अलग-अलग एफआईआर दर्ज करने […]
न्यायालय

Breaking News