रेप की शिकार 12वीं की छात्रा इसलिए करने लगी चोरी

बेटी पर नजर रखी, सख्ती की तो सुनाई ब्लैकमेलिंग की दास्तां…

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर की छत्रीपुरा पुलिस ने एक 16 साल की नाबालिग लडक़ी से रेप और ब्लैकमेल के मामले में बदमाश को गिरफ्तार किया है। समाजवादी इंदिरा नगर निवासी छात्रा निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ाई करती है। छात्रा ने बताया कि कोचिंग में उसकी आरोपी जय से दोस्ती हुई तो उसने पढ़ाई में मदद की और नजदीकियां बढ़ा लीं। फरवरी 2022 में जय छात्रा के ही घर पर मिलने पहुंचा। यहां उसने जबरदस्ती संबंध बना लिए। इसके बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल करने लगा। उसने कई बार छात्रा का रेप किया और उसे घर से चोरी की आदत भी डाल दी।

पिता को शक हुआ तो सामने आई बेटी की हकीकत

घर से अचानक नगद और जेवर गायब होने लगे तो पिता को शक हुआ। उन्होंने सभी से पूछताछ की। इस दौरान उन्हें बेटी के हावभाव पर शक हुआ। इसके बाद वे बेटी की हरकतों पर ध्यान देने लगे। कुछ दिन बाद उन्हें स्वभाव में परिवर्तन दिखा। तब पिता ने उसे भरोसे में लेकर पूछताछ की। तो वह टूट गई और रोने लगी। यहां उसने माता-पिता को जय की पूरी हरकत बताई। समझाइश के बाद वे बेटी को थाने लेकर आए। यहां एसआई नीलमणी ठाकुर ने पीडि़ता से पूछताछ की तो उसने सभी बातें बताई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस जय को पकडक़र थाने ले आई। आरोपी छात्र को कोर्ट ने जेल भेज दिया।

ऐसे होने लगी ब्लैकमेल

आरोपी जय बाद में छात्रा को अपने साथ अन्नपूर्णा इलाके के रागिनी गेस्ट हाउस पर ले गया। यहां भी जय ने छात्रा को ब्लैकमेल किया और फिर से रेप किया। जय ने इस दौरान छात्रा के साथ आपत्तिजनक फोटो ले लिए। ये फोटो दिखाकर जय छात्रा को बार-बार ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं जय ने डरा धमकाकर पीडि़त छात्रा को अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस के मुताबिक यहां छात्रा को जय ने ब्लैकमेल करते हुए अपने कहे अनुसार काम करने के लिए दबाव बनाया।

घर में रखे हुए रुपए जय को देने लगी, पिता के अकाउंट से भी निकाले

छात्रा ने करीब दस बार में 80 हजार रुपए से ज्यादा जय को दिए। इसके बाद भी आरोपी और रुपए मांगने लगा। बाद में पीडि़ता से अपने पिता की अंगूठी, मां की कान की बालियां, टॉप्स और मंगलसूत्र भी आरोपी को दे दिए। लेकिन इसके बाद भी उसे लगातार परेशान करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समय से पहले बौराया आम का पेड़

Fri Dec 16 , 2022
जलवायु परिवर्तन के संकेत, दिसंबर में आये आम के बौर इंदौर, अग्निपथ। स्थानीय जी एस आई टी एस परिसर में लगे आम के पेड़ पर दिसंबर की शुरुआत में ही भरपूर बोर आ गए हैं।यह जलवायु में आ रहे बदलाव की गंभीर चेतावनी है। इंदौर स्थित श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रोद्योगिकी […]

Breaking News