फोरलेन सडक़ : तकनीकी स्वीकृति में अटकी 100 फीट चौड़ी सडक़

Highway

सिंधी कॉलोनी से हरिफाटक ब्रिज तक बनेगी फोरलेन सडक़

उज्जैन, अग्निपथ। नए शहर को जल्द ही एक नई फोरलेन सडक़ की सौगात मिलने जा रही है। सिंधी कॉलोनी से हरिफाटक ओवर ब्रिज तक की सडक़ को फोरलेन में तब्दील किए जाने का प्रस्ताव तकनीकी स्वीकृति के लिए भोपाल भेजा गया है। जैसे ही इस काम की तकनीकी स्वीकृति मिल जाती है, टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सिंधी कॉलोनी से बंगाली कॉलोनी, शास्त्रीनगर, नीलगंगा चौराहा, रेलवे कॉलोनी होते हुए हरिफाटक ओवर ब्रिज तक की सडक़ फिलहाल 40 से 60 फिट तक चौड़ी है। नगर निगम ने इस सडक़ को करीब 100 फिट चौड़ा करने की योजना तैयार की है। कांक्रीट फोरलेन सडक़ पर डिवाईडर, सेंट्रल लाईटिंग और दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाएंगे। फोरलेन सडक़ की लंबाई लगभग 900 मीटर रहेगी। इसके निर्माण के लिए शासन स्तर से 6 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए है।

100 से ज्यादा गुमटियां हटेंगी

सिंधी कॉलोनी से हरिफाटक ब्रिज तक की सडक़ को 100 फिट चौड़ा करने के लिए करीब 100 से ज्यादा गुमटियों को हटाया जाएगा। इस मार्ग पर नगर निगम को कहीं भी जमीन अधिग्रहित नहीं करना है। मार्ग के अधिकांश हिस्से में सडक़ निर्माण के लिए स्थान उपलब्ध है लेकिन इस पर अतिक्रमण है।

सिंधी कॉलोनी वाली सडक़ के चौड़ीकरण का सर्वे पूरा कर लिया गया है। ज्यादातर हिस्से में पर्याप्त रिक्त स्थान उपलब्ध है केवल अतिक्रमण हटाना होगा। शासन से स्वीकृति का इंतजार कर रहे है।

– एल.डी. दोराया, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंगर पलक मुच्छल की शादी में परोसे जाएंगे दाल-बाफले

Fri Nov 4 , 2022
परिवार ने बताया इंदौर की बेटी को क्यों भाए संगीतकार मिथुन इंदौर, अग्निपथ। प्रेम रतन धन पायो…चाहूं मैं या ना जैसे हिट गाने देने वाली इंदौर में जन्मी प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल 6 नवंबर को शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी की तैयारी को लेकर मीडिया से बात करते […]