सट्टेबाज-सूदखोर कर रहे थे भाजपा नेता को प्रताडि़त

दो माह पहले की थी आत्महत्या, पांच पर केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले भाजपा नेता के मामले में चल रही जांच के 2 माह बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाजपा नेता सट्टेबाज-सूदखोरों की प्रताडऩा से परेशान हो चुका था।
5 सितंबर को भाजपा नेता अमर पिता छगनलाल यादव (32) का शव इंदौररोड चौधरी ढाबे के पास मिला था। भाजपा नेता ने जहर खाकर आत्महत्या की थी। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। परिजनों ने सूदखारों द्वारा परेशान किये जाने की बात कहीं थी।

2 माह तक चली जांच के बाद रविवार रात पुलिस ने सतीश सिंघल नागेश्वरनगर, मुकेश बडेला मंछामन कालोनी, संजय वासवानी मधुरडेरी, सतीश साहू देसाईनगर और जयसिंह यादव मक्सीरोड के खिलाफ धारा 306, 34 का केस दर्ज किया है।

रसूखदार हैं आरोपी

बताया जा रहा है कि मुकेश बडेला सट्टे का काम करता है। सतीश दोना पत्तल कारोबारी है। जयसिंह होटल कारोबारी का पुत्र है। संजय डेयरी संचालित करता है। सतीश सूदखोरों का साथी है। भाजपा नेता ने जरूरत होने पर पैसे उधार लिये थे। जिसे लौटाने को लेकर सूदखोरों द्वारा लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था।

पद जाने के बाद बढ़ा दबाव

सूत्रों का कहना है कि अमर यादव भाजयुमो पदाधिकारी था। अगस्त में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या महाकाल दर्शन करने आए थे। उस दौरान मंदिर में पदाधिकारी अति उत्साहित हो गये थे और अफरा-तफरी मच गई थी। मामले ने तूल पकड़ा तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 18 पदाधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया था। उसमें अमर यादव भी शामिल था। पद जाने के बाद सूदखोरों ने पैसों को लेकर दबाव बनाने लगे थे।

अमर यादव की मौत के बाद परिजनों के बयान दर्ज किये गये थे। मामला पैसों को लेकर प्रताडऩा का सामने आया है। परिजनों ने राशि नहीं बताई है। पांच लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिन्हे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। – गुलजारसिंह एसआई, नानाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीड़ ने हिंगोट, पुलिस ने चलाए डंडे, हरिहर मिलन में मची भगदड़, 8 पर केस

Mon Nov 7 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। हरिहर मिलन के दौरान रविवार-सोमवार रात आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा होने के बावजूद जमकर हिंगोट चलाए गये। पुलिस को रोकने के लिये डंडे चलाना पड़ गये। मामले में 8 युवको पर केस दर्ज किया गया है। रात 11 बजे महाकाल मंदिर से बाबा महाकाल की सवारी गोपाल मंदिर […]

Breaking News