91 हजार घरों तक सीधे पानी पहुंचाने की कार्ययोजना को मंजूरी

154 फ्लोराइड प्रभावित समेत 280 गांवों में नर्मदा और मान नदी से पहुंचेगा शुद्ध पानी

धार, (आशीष यादव) अग्निपथ। जिले की 154 फ्लोराइड प्रभावित बसाहटों सहित 280 गांवों में मां नर्मदा और मान नदी से पानी पहुंचाने की कार्ययोजना को हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत 91 हजार से ज्यादा घरों में नल से सीधे पानी मिलने लगेगा।

इस परियोजना को शासन ने स्वीकृत कर दिया है। इसके तहत 10 ब्लॉक में कुल 280 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत नल-जल परियोजनाओं का काम किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का जिम्मा जल निगम को सौपा है। जल निगम इन गांवों में काम करेगा। प्रशासकीय मंजूरी के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इसी महीने जल निगम की तरफ से इन दोनों परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। जबकि जनवरी 2023 अंत तक काम शुरू करने का लक्ष्य है। नर्मदा से जुड़ी परियोजना के पूर्ण होने से 116 गांव के 47 हजार 143 घरों तक सीधे पानी पहुंचेगा। जबकि मान नदी से जुड़ी परियोजना पूरी होने पर 44 हजार 482 घरों को पानी मिलने लगेगा।

करोड़ रुपए का है प्रोजेक्ट

वही सरदारपुर ईई आरएस चौहान में बताया कि सरकार को भेजे प्रस्ताव पर जिले के 280 गांवों में स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए 597.1 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति 30 सितंबर 2022 को जारी कर दी है। इसके तहत नर्मदा पट्टी में आने वाले 116 गांवों में पानी पहुंचाने के लिए 302.60 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। जबकि मान नदी से पानी लेकर 164 गांवों में आपूर्ति के लिए 294.50 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं।

नर्मदा ब्लॉक व गांव

ब्लॉक गांव की संख्या
कुक्षी- निसरपुर 46
धरमपुरी 19
मनावर उरबन 49
कुल 116

मान नदी से जुड़े ब्लॉक व गांव

ब्लॉक गांव की संख्या
गंधवानी 75
सरदारपुर 29
नालछा 13
धार-तिरला 47

164 गांवों को जोडऩे की योजना

योजना में माध्यम से जिले के 280 गांवों में नर्मदा और मान नदी से पानी देने की योजना को मंजूरी मिली है। काम जल निगम द्वारा किया जाना है। नर्मदा नदी से 116 और मान नदी से 164 गांवों को जोडक़र पानी देने की योजना है।

– केपी वर्मा, कार्यपालन यंत्री, पीएचई, धार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर से देवास आ रही तेज रफ्तार बस पलटी, तीन की मौत

Sun Nov 20 , 2022
18 घायल, क्षिप्रा ब्रिज के पास हुआ हादसा देवास, अग्निपथ। इंदौर से देवास आ रही तेज रफ्तार बस ने तीन लोगों की जिंदगिया छिन ली। शिप्रा नदी के पुल के पास बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 18 यात्री घायल हो गए। घायलों को देवास के […]