मां घर पहुंची तो फंदे पर लटका था पुत्र

उज्जैन, अग्निपथ। बीती शाम युवक ने फांसी लगा ली। मां घर पहुंची तो पुत्र को लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के नामदारपुरा में रहने वाला बाबूलाल पिता पांचुलाल मालवीय (25) मजदूरी करता था। वह नशे का आदी हो चुका था। बीती शाम घर पर कोई नहीं था, उसने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रात में रिश्तेदारों के यहां गई मां भंवरबाई लौटकर आई तो बाबूलाल को लटका देखा। आसपास वालों को बुलाया और शव उतारा। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक का विवाह नहीं हुआ था, नशा का आदी होने पर काम पर भी नहीं जाता था। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आया है, संभावना नशे में उसने आत्मघाती कदम उठाया है। जांच के बाद वजह स्पष्ट होगी।

होद में गिरने से मासूम की मौत

सोमवार को अर्थव होटल के पीछे आरएमसी प्लांट पर मजदूरी करने वाले परिवार का मासूम पुत्र जिगर पिता विक्रम एक वर्ष होद में गिर गया। परिवार को जब वह दिखाई नहीं दिया तो तालाश करने पर होद में मिला। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीलगंगा पुलिस के अनुसार मासूम का परिवार राजगढ़ का रहने वाला है। घटना खेलते समय होना सामने आई है। मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अन्नक्षेत्र को नहीं किया बंद, श्रद्धालुओं को भोजन कराना जारी

Mon Nov 28 , 2022
असमंजस होने से बेसन चक्की की जगह मीठे चावल परोसे उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के प्रकल्प महाकाल नि:शुल्क अन्नक्षेत्र को 28 से बंद करने का फरमान स्मार्ट सिटी ने जारी कर दिया था। बकायदा वर्क आर्डर निकाल कर अन्नक्षेत्र की बाहर की बाउंड्रीवाल पर नोटिस भी बड़े बड़े अक्षरों […]