तांत्रिक ने मकान हड़पने के लिए रिश्तेदार के खिलाफ रची साजिश, कार्रवाई की तैयारी

पहले वसीयत झूठी बताई अब मांगे एक करोड़, वृद्धा ने दी आत्महत्या की चेतावनी

उज्जैन,अग्निपथ। शास्त्रीनगर के कथित तांत्रिक व महिला अपने रिश्तेदार का मकान हड़पने के लिए छह साल से साजिश कर रहे हैं। शिकायतें झूठी साबित होने पर दोनों ने पीडि़त से एक करोड़ रुपए की मांग की है। दोनों की धमकी से परेशान वृद्धा ने आत्महत्या करने की चेतावनी दे दी। घटना का सच सामने आने पर महाकाल पुलिस अब साजिशकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

शास्त्रीनगर निवासी कथित तांत्रिक निर्मल बोड़ाना प्रापर्टी डीलर है। बोड़ाना व उनकी समधन संतोष बाई के खिलाफ महाकाल क्षेत्र के गोपू बालेश्वर मंदिर के पुजारी निर्मल पिता दिनेश योगी व उनकी मॉ ने आईजी संतोषसिंह को शिकायत की। आरोप लगाया कि दोनों छह साल से उनका मकान हथियाने के लिए साजिश कर रहे है। थाने में झूठी रिपोर्ट लिखाने से कोर्ट तक में झूठा केस दर्ज करवाते है। सभी जगह से उनके पक्ष में फैसला होने पर अब एक करोड़ रुपए की मांग कर जान से मारने की धमकी दे रहे है।

इसलिए अब उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा हे। मामले में आईजी ने बुधवार को जांच कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है। सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि अब तक की जांच में निर्मल की बात सच साबित हुई हे। जल्द ही आरोपियोंं के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।

कोर्ट से हारे तो शिकायत

पीडि़त योगी ने बताया कि वह घर पर ही दुकान चलाता है। दादा मंगलनाथजी ने उनके नाम मकान व मंदिर की पुजा वसीयत में लिखी थी। बोड़ाना और संतोषबाई ने संपत्ति हथियाना के लिए 2016 में सीविल कोर्ट में केस लगाया। हारने के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत कर वयीयत को फर्जी बताया। आरोप झूठा निकलने पर अब अधिकारियों की शिकायत कर रहे है।

खुद की दुकान में चोरी का आरोप

योगी के अनुसार 2019 में दुकान की चाबी खोने पर वह आरी से ताला काट रहा था। बोड़ाना ने इसके सीसी टीवी फुटेज दिखाकर उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज करवा दिया था। हालांकि जांच में आरोप झूठा निकलने पर पुलिस ने केस खत्म करर दिया,लेकिन अब भी दोनों एक करोड़ की मांग कर जान से मारने की धमकी दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चलती ट्रेन में गर्भवती को हुई डिलेवरी बालक को दिया जन्म, दोनों स्वस्थ

Thu Dec 15 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। परिवार के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही गर्भवती को अचानक दर्द शुरू हो गया। परिजनों ने टीसी और आरपीएफ जवानों को जानकारी दी, लेकिन ट्रेन रन कर रही थी। इसी बीच डिलेवरी हो गई। ब्यावरा की रहने वाली सुनीता पति जगदीश गर्भवती थी और गुरुवार शाम को वह […]