स्कूल छूटते ही मनचलों ने छात्राओं से की छेड़छाड़ सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने धरदबोचा

17 मनचलों को पकडक़र की पूछताछ

धार, अग्निपथ। धार के भोजशाला रोड स्थित भोज कन्याशाला के आसपास बेवजह घूम रहे मनचले युवकों की पुलिस ने धरपकड़ की। युवकों को रोकने के लिए पुलिस जवानों को सिविल ड्रेस में तैनात किया गया। इधर जैसे ही 4:30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई व लडकियों के स्कूल से बाहर आने का क्रम शुरु हुआ वैसे ही युवकों ने अपनी हरकत शुरू कर दी। हालांकि तुरंत ही मौके पर तैनात जवानों ने युवकों के पीछे दौड़ लगाई व बाइक सवारों को रोक लिया गया। पु

लिस इन युवकों को लेकर भोजशाला पुलिस चौकी पर पहुंची, जहां पर युवकों से आगे की पूछताछ पुलिस टीम कर रही है। वहीं इन युवकों के परिजनों को भी फोन करके पुलिस अधिकारियों ने कन्या स्कूल के पास में घूमने की सूचना दी है। कार्रवाई के दौरान रोकी गई बाइकों के नंबर सहित दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं, ताकि वैधानिक कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा सके।

दरअसल गत दिनों धार पुलिस कंट्रोल रुम पर हुई शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने स्कूल व कॉलेजों के आसपास घुमकर लड़कियों को परेशान करने वाले युवकों की जानकारी दी थी। जिसके बाद शनिवार को सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे यातायात पुलिस सहित कोतवाली के जवानों को लेकर चौकी पर पहुंचे, यहां पर कुछ पुलिस जवानों को सिविल ड्रेस में खडा किया गया व कुछ जवानों को चौराहे पर तैनात किया गया।

जैसे ही गर्ल्स स्कूल की छुट्टी हुई तुरंत ही आवारा युवक लडकियों के पास से6 कमेंट करते हुए निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पौन घंटे की कार्रवाई के दौरान करीब 15 युवकों को पुलिस ने रोका व आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार स्कूल से छुट्टी होने के बाद आवारा युवक बाइक से स्टंट करते हुए तथा युवतियों को लेकर अश्लील कमेंट करके निकल रहे थे, लडकियां परिवार की समाज में इज्जत होने के चलते किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करवाती है। किंतु अब पुलिस इन मनचलों के खिलाफ सीधे कार्रवाई कर रही हैं। हालांकि पुलिस ने जिन युवकों को रोका था, वे सभी नाबालिग निकले है।

मां ने कहा- घर कोई मेहमान नहीं आया

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान युवकों से स्कूल के आसपास घूमने का कारण पूछा तो युवक अलग-अलग तरह के तर्क देने लगे। धार के भक्तांबर कॉलोनी निवासी नाबालिग ने पुलिस अधिकारियों को बोल दिया कि घर पर मेहमान आए हैं, बाजार में सामान लेने जा रहा था। ऐसे में पुलिस ने तुरंत युवक को घर वालों से फोन पर बात करवाने के लिए कहा। युवक ने अपनी मां को फोन किया तो सच सामने आ गया।

युवक की मां ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि घर कोई मेहमान नहीं आया है। सीएसपी धुर्वे के अनुसार प्रतिदिन शाम के समय स्कूल, कॉलेज सहित कोचिंग क्लासेस के आसपास जवान तैनात रहेंगे, ताकि ऐसे युवकों को चिन्हित करके उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके। कार्रवाही के दौरान यातायात थाना प्रभारी रोहित निककम भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहचान छुपाकर की दोस्ती, 36 टुकड़े करने की धमकी

Sun Dec 18 , 2022
युवती को किया ब्लैकमेल, हिंदू संगठनों ने जाल बिछाकर पकड़ा इंदौर, अग्निपथ। नवरात्रि पर एक युवक ने पहचान छुपाकर युवती को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। जब युवती को उसकी असलियत पता चली तो आरोपी ने उसके 36 टुकड़े करने की धमकी दी। हिंदू संगठन ने रणनीति बनाकर आरोपी […]