कांग्रेस का अनूठा आंदोलन, सडक़ पर लगाए बेशरम के पेड़

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जवासिया गांव से फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज तक की सडक़ की खराब हालत को लेकर रविवार को कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मार्ग पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिकात्मक रूप से बेशरम के पेड़ लगाए।

युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह चंदेल के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन के दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय वर्मा, उज्जैन जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ऋतुराज सिंह चौहान, पूर्व पार्षद रहीम लाला, अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस अध्यक्ष माजिद लाला, ग्राम उमरिया सरपंच त्रिभुवन त्रिवेदी, पूर्व सरपंच राजाराम जी, धर्मेंद्र सोलंकी, मोहसिन खान, नईम हुसैन, केशव शर्मा, जितेश सूर्यवंशी, महेंद्र भट्ट, नीलेश पटेल, संजय चौधरी, कुलदीप सिंह राठौड़, महेंद्र चौहान आदी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री चंदेल ने कहा कि जवासिया से फतेहाबाद तक के मार्ग से हर रोज हजारों की संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। इस सडक़ पर वर्षो से बड़े-बड़े गढ्?ढे है लेकिन शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा सडक़ की दशा सुधारने के लिए कोई प्रयास नही किए गए। रविवार को ग्रामीणों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उमरिया गांव में प्रतिकात्मक आंदोलन के रूप में बेशरम के पेड़ लगाए, ताकि शासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया जा सके।

श्री चंदेल ने चेतावनी दी है कि यदि 29 दिसंबर तक इस सडक़ की दशा सुधारने के प्रयास आरंभ नहीं किए गए तो कांग्रेस द्वारा ग्रामीणों के साथ प्रशासनिक संकुल भवन कोठी का घेराव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते चार धराए,जेल भेजा

Sun Dec 18 , 2022
दो लोडेड पिस्टल और चाकू जब्त, फरार साथी की तलाश उज्जैन,अग्निपथ। उजडख़ेड़ा क्षेत्र से महाकाल पुलिस ने चार बदमाशों को पेट्रोल पंप लूटने की तैयारी करते हुए पकड़ा है। उनसे दो लोडेड पिस्टल व चाकू जब्त हुए है। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया। मामले में एक आरोपी की […]