वर्ल्ड स्कूल गेम्स में उज्जैन के दीपेश का चयन

dipesh Silected for.world school games

फ्रांस में होने वाले आयोजन में फहराएंगे भारत का परचम

उज्जैन, अग्निपथ। वर्ल्ड स्कूल गेम्स की ट्रायल विगत दिनों महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की गई जिसमें उज्जैन के जिमनास्ट दीपेश लश्करी का चयन हुआ। चयनित होने के बाद दीपेश को 14 से 27 मई 2022 तक फ्रांस में होने जा रही वर्ल्ड स्कूल गेम्स में सहभागिता करना है।

दीपेश लश्करी वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण कोलकाता में ओलंपिक कोच लखन शर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संस्था के एमजी सुपेकर, मनोहर शर्मा, नवीन आर्य, सुनील जाधव, विकास सारस्वत, केके खंडेलवाल, संजय जौहरी, नरेन्द्र श्रीवास्तव, सरफराज, राकेश खिची, राजकुमार सोलंकी, अविनाश श्रीवास्तव पुरषोत्तम पटेल ने दीपेश की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

उज्जैन जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष शर्मा एवं सचिव ओपी शर्मा के अनुसार इस हर्षजनक परिस्थिति में एक समस्या उत्पन्न हो गई है कि वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भाग लेने हेतु दीपेश लश्करी को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आगरा में संचालित खाते में ढाई लाख रूपये 31 मार्च 2022 तक अनिवार्य रूप से जमा कराना है, अन्यथा दीपेश को प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा। दीपेश अत्यंत निम्न मध्यमवर्गीय परिवार का सदस्य होने से दीपेश के परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि जमा करना असंभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चौकीदार की हत्या करने वालों को आजीवन कारावास

Thu Mar 24 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। चार साल पहले चौकीदार को चाकू घोंपकर हत्या करने वाले 2 आरोपियों को न्यायालय ने गुरुवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों के चार नाबालिग साथियों को मामला बाल न्यायालय में चल रहा है। उपसंचालक (अजाक) आरके चंदेल ने बताया कि 26 जून 2018 को चौबीस […]