मैरी क्रिसमस: 12 बजते ही गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म पर कैरोल गीत गूंजे

आग जलाकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई, गिरजाघर परिसर में ही प्रतीकात्मक जुलूस निकाला गया

उज्जैन, अग्निपथ। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के अवसर शहर के प्रमुख चर्चों में शनिवार की रात उल्लास छाया रहा। विविध कार्यक्रम के साथ प्रभु के जन्म पर केक काटने के बाद हैप्पी क्रिसमस के बीच इसाई समाजजनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर देवास रोड स्थित कैथोलिक चर्च और मसीह मंदिर को आकर्षक रंगबिरंगी विद्युत सज्जा से सजाया गया था।

क्रिसमस पर शनिवार रात 12 बजे देवासरोड पर कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया। ईसाई समाजजनों की मौजूदगी में रात 11.30 बजे चर्च में जन्मोत्सव की धर्म विधि संपन्न हुई। रात 12 बजे के बाद समाजजन गीत गाकर प्रभु के जन्म की खुशी में केक काटा और शुभकामनाएं दी। चर्च के बिशप सेबास्टियन वडक्केल की मौजूदगी में यीशु को याद करते हुए समाजजन विशेष प्रार्थना की। इसके पूर्व चर्च परिसर में जुलूस निकाला गया।

इसमें बिशप, फादर व समाजजनों ने यीशु के बालक स्वरूप प्रतिमा हाथ में लेकर पवित्र ज्योति की परिक्रमा की। चर्च में पवित्र बलिदान हुआ। सांता क्लॉज ने मिठाई व चाकलेट भेंट की। रविवार को सुबह 8.30 बजे चर्च में पवित्र बलिदान कार्यक्रम होगा। देवास रोड स्थित कैथालिक चर्च में प्रभु के जन्म प्रसंग से संबंधित झांकी का निर्माण भी किया गया है। रविवार को प्रार्थना के अलावा मिलन समारोह और शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। मसीही मंदिर देवास रोड पर प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया।

2 जनवरी तक पवित्र बलिदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस अवसर पर विशेष प्रार्थना, आराधना और चल समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को प्रात: 8.30 बजे क्रिसमस आराधना होगी और बालकों का बपतिस्मा होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से आयोजित होंगे। 28 दिसंबर को खेलकूद शाम 5.30 बजे से, 31 दिसंबर को वर्ष का समापन और नववर्ष आरंभ की प्रार्थना रात्रि 11 और 12 बजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाणिनी में धरने के बाद कुलपति ने सुनी विद्यार्थियों की समस्याएं

Sat Dec 24 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन महानगर ने महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया। यह जबरदस्त हंगामा करने की वजह शास्त्री फलित ज्योतिष प्रथम वर्ष के छात्रों का वार्षिक परिणाम के रिजल्ट को लेकर थी जिसमें की कुछ छात्रों के पास विश्वविद्यालय से प्रेषित अंकसूची […]