महाकाल के काम के लिए मुख्यमंत्री ने दिया 9 दिन का अल्टीमेटम

Shivraj singh meeting

दिन-रात चलेगा काम, इसी सप्ताह उज्जैन आएंगे सीएम

उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर विस्तार योजना के सारे काम 20 मई तक पूरे करने का अल्टीमेटम दे दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भले ही दिन-रात काम करना पड़े लेकिन 20 मई तक सारे काम पूरे हो जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मैं सारे काम देखने इसी सप्ताह उज्जैन आने वाला हूं।

बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियों काफ्रेसिंग के माध्यम से महाकालेश्वर मंदिर विस्तार योजना के पहले चरण के कामों की समीक्षा की। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्माणकार्यो का प्रेजेंटेशन दिया। लगभग 350 करोड़ रूपए की लागत से हुए पहले चरण के कार्यो का जून महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया जाना है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से कहा है कि जो भी काम थोड़़े बहुत बाकी रह गए है, उन्हें शीघ्रता से पूरा करवाया जाए।

इसके साथ ही कार्यो की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। इसी बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान बैठक स्थल, पार्किंग, पेयजल प्रबंध जैसी व्यवस्थाए भी अभी से करने की हिदायत दी है। इस बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के अलावा राज्यशासन के अन्य कई आला अधिकारी मौजूद थे।

राष्ट्रपति आगमन की तैयारियों की भी समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भी उज्जैन आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। राष्ट्रपति 29 मई को उज्जैन आएंगे। वे यहां आर्युवेद सम्मेलन में भाग लेने के अलावा महाकालेश्वर मंदिर भी जाएंगे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के संभावित कार्यक्रम स्थलों, अतिथियों, आमंत्रित प्रतिनिधियों के संबंध में भी कलेक्टर से जवाब तलब किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्त में

Wed May 11 , 2022
पुजारी के नाम से कर रहा था कॉल, मंदिर समिति ने भी की शिकायत उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में एसी लगाने के नाम पर व्यापारी को करीब एक लाख की चपत लगाने वाले ठग को माधवनगर पुलिस ने बुधवार को गिर त में ले लिया। आरोपी ने महाकाल के पुजारी […]
महाकालेश्वर मंदिर