शाजापुर-सुंदरसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों का माल बरामद

एसपी ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा

शाजापुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पूरे मामले का पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने मंगलवार को सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर प्रेसवार्ता आयोजित कर खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शाजापुर शहर के गवली मोहल्ले से 15 नवंबर 22 को रात में महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी हो गया था। मामले में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई जिसमें मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी प्रिंस अग्निहोत्री पिता अखिलेश अग्निहोत्री निवासी कन्नौज उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। इसी प्रकार ग्राम लाहोरी से चोरी की गई पानी की मोटरें और तांबे के तार की रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपी यशवंत उर्फ ईश्वर पिता राजाराम गंगवाल 30 वर्ष निवासी लाहोरी, राजेश पिता गुरुलाल अहिरवार निवासी लाहोरी, अर्जुन पिता मणिशंकर अहिरवार निवासी लाहोरी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 25 किलो तांबे के तार, 10 किलो बुल बरामद किया गया।

वहीं टावर की बैटरियां चोरी करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी भूपेंद्र पिता प्रभुसिंह राजपूत 22 निवासी सनावदा, दीपसिंह पिता शिवसिंह राजपूत निवासी भदोनी, बलवानसिंह पिता केसरसिंह राजपूत, इलियास पिता मुबारिक खान 36 वर्ष निवासी तालाब की पाल शाजापुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी की 22 बैटरी आइडिया टावर काशी नगर और हॉट मैदान की बरामद की गई। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी अवधेशकुमार शेषा, एसआई घनश्याम बैरागी, आरक्षक 49 कपिल नागर, आरक्षक 226 मिथुन, शैलेंद्र गुर्जर, शैलेंद्र शर्मा, सैनिक 1003 शुभम नागर, एसआई अंकित इटावतीया, संजय पटेल, हेमेंद्र, रविता चौधरी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुंदरसी पुलिस को भी मिली सफलता

प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक डाबर ने बताया कि समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपराधों की रोकथाम एवं पतारसी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसीके चलते 02 जनवरी को थाना सुन्दरसी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झण्डाखेड़ा निवासी दुर्गापुरी गोस्वामी अपने घर के अंदर अवैध शराब रखे हुए है। सूचना पर दुर्गापुरी के घर पर तलाशी ली गई, अवैध शराब 241 लीटर बरामद हुई।

ये भी मिला पुलिस को

पुलिस गिरफ्त में आरोपी व उनसे जब्त माल।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी व उनसे जब्त माल।

साथ ही 24 संदिग्ध मोटर सायकिल, एक महिंद्रा पिकअप एमपी 09 जीएफ 3992, एक छोटा हाथी बिना नम्बर, 6 ट्रैक्टर बिना नम्बर, एक कमांडर जीप, स्मार्ट मोबाइल 27, किपेड मोबाइल 32, 6 टीवी, 12 हेंड वेयर वॉल फेन, एक एक्जास फेन, दो छोटे गैस चूल्हे, एक बड़ा गैस चूल्हा, 5 एक्जास फेन की पंखड़ी, 110 ब्रेक शुज, रेलोक्स कंपनी के एलईडी बल्ब, 13 रिसीवर, मोटर सायकल के 10 सफेद मडगार्ड, बड़े वाहन के 13 ट्यूब, मोटर सायकल के 25 ट्यूब, मोटर सायकल के 52 ट्यूब, माचो कंपनी अंडर वियर, लक्स कंपनी के अंडर वियर, आरपार कंपनी की जुत्ते, बैराठी कंपनी की चपल, स्टार गोल्ड कंपनी के बल्ब, बजाज कंपनी का छत पंखा, स्पेशल बीड़ी के दो कार्टून, साउंड मशीन, मोटर सायकल के टायर, सर्वों कंपनी के ऑइल के 15 डिब्बे, गोल्ड कंपनी ऑइल के 20 डिब्बे, सर्वो कंपनी के आईल के 17 डिब्बे, हुक्स कंपनी के 2 कटर, पेट्रोल 220 लीटर, डीजल 180 लीटर, गैस टंकी 10 बरामद की गई।

बरामद माल की कुल कीमत करीब 80 लाख रुपए होना पाया गया। मामले में आरोपी दुर्गापुरी गोस्वामी पिता गोपीपुरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी दुर्गापुरी ने पूछताछ पर कुछ वाहन उसके द्वारा आसपास के लोगों के द्वारा गिरवी रखना बताया है, जिसके बारे में पड़ताल की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुन्दरसी रतनलाल परमार, निरीक्षक संतोष वाघेला, उनि इनिम टोप्पो थाना बेरछा, उनि अरविन्द तोमर, पीएस तोमर, आर 258 मनोज शर्मा, आर 604 ओमप्रकाश, आदित्या जाट, वसीम एहमद की मुख्य भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक ने अच्छे कार्य करने वाली टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मांडू उत्सव के नाम पर करोड़ों का खेला

Thu Jan 5 , 2023
इवेंट कंपनी की मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनप्रतिनिधि पर्यटन मंत्री के सामने देंगे धरना धार, अग्निपथ। मांडू उत्सव का आयोजन करने वाली इवेंट मैनेजमेंट कंपनी इफेक्टर इंटरटेनमेंट कंपनी की मनमानी और भ्रष्ट रवैया के चलते मांडू उत्सव का स्तर लगातार गिर रहा है। शुरू होने से पहले ही मांडू […]

Breaking News