सचिन परमार ने गोल्ड मेडल जीतकर किया एक बार नगर का नाम रोशन

पेटलावद, अग्निपथ। सचिन पिता प्रेमचंद परमार निवासी पेटलावद ने बुधवार 11 जनवरी 2023 को नर्मदापुरम ( होशंगाबाद ) में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। पेटलावद निवासी सचिन परमार ने नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा नर्मदापुरम ( होशंगाबाद) बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में एक बार फिर 65 से 70 किलोग्राम बजन में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर पेटलावद नगर का ही नही वरन पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

फि़टलाइन क्लब जिम संचालक सुनील मुलेवा ने बताया कि सचिन परमार काफ़ी समय से ट्रेनिंग कर रहे है और साथ ही वे फि़टलाइन क्लब जिम पर ट्रेनिंग भी दे रहे है। सचिन परमार का सपना है मिस्टर ओलमपिया खेलना और उनकी मेहनत को देखते हुए लगता है की उनका यह सपना ज़रूर पूरा होगा। जिम के सभी मेम्बर ने उन्हें शुभकामनाए और बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खंडवा में बाइक सवार दंपती को घसीटते हुए पलटी बस, युवक नीचे दबा

Thu Jan 12 , 2023
जेसीबी की मदद से निकालना पड़ा शव खंडवा। खंडवा में गुरुवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस बाइक सवार युवक को घसीटते हुए सडक़ किनारे नाले में जाकर पलट गई। हादसे में […]